गलती की माफी मांगने में भी सांसद परेश रावल ने की गलती
ODD वाले दिन EVEN नंबर की गाड़ी से पार्लियामेंट पहुंचे सांसद. परेश रावल ने ट्वीट कर मांगी माफी, मगर..
Advertisement

फोटो - thelallantop
दिल्ली में ODD-EVEN चल रहा है. सोमवार से संसद का सेशन चालू हो गया है. लेकिन कुछ सांसद ये भूल गए कि सोमवार को ODD दिन है और EVEN नंबर की गाड़ी लेकर निकल पड़े. ODD-EVEN रूल तोड़ने वाले तीन सांसद बीजेपी से हैं. अहमदाबाद पूर्व से सांसद परेश रावल, करनाल से सांसद अश्विनी चोपड़ा, मेरठ से सांसद राजेंद्र अग्रवाल रूल तोड़ने वालों में शामिल रहे.
सोमवार को ODD दिन है. परेश रावल EVEN नंबर की गाड़ी लेकर पहुंचे. इसी बात को लेकर परेश रावल का 2 हजार रुपये का चालान काट दिया गया है.
https://twitter.com/ANI_news/status/724476181861507072
संसद पहुंचते ही परेश रावल ने ट्वीट किया, 'ODD नंबर की गाड़ी से संसद जाकर एक सीरियस ब्लंडर हो गया. सॉरी अरविंद जी और दिल्ली वालों.' ये तो हुआ शिष्टाचार. लेकिन गलती की माफी मांगने में भी परेश रावल गलती कर बैठे. दरअसल परेश रावल जिस गाड़ी से संसद पहुंचे थे, उस गाड़ी का नंबर EVEN था. लेकिन उन्होंने ट्वीट में लिखा ODD. ये देखिए.
हालांकि कुछ सांसद पार्लियामेंट डीटीसी की स्पेशल बसों से भी पहुंचे. दिल्ली सरकार ने सांसदों के लिए डीटीसी की स्पेशल बसें भी चलाई हैं.
https://twitter.com/ANI_news/status/724474976724725760
.webp?width=60)

