अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक से बीजेपी सांसद हैं. केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं. इसकेबाद इनका एक परिचय ये भी है कि अपने बयानों के चलते विवाद में बने रहते हैं. अभीखबर ये है कि उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. न्यूज़ एजेंसी PTI कीरिपोर्ट मुताबिक़, अनंत ने कहा है कि तबलीगी जमात पर किए गए उनके ट्वीट्स के कारणट्विटर ने ऐसा किया है. अनंत ने कहा है कि उन्होंने ट्विटर पर जो भी लिखा, उस पर वहकायम हैं. और माफी नहीं मांगेंगे. अनंत ने ट्विटर के इस कदम को 'भारत विरोधी' बतायाहै. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर ट्विटर के खिलाफ जांच की मांग कीहै. अनंत ने खालिस्तान समर्थकों और तबलीगी जमात को लेकर विवादित ट्वीट किया था.जिसके बाद ट्विटर ने 24 अप्रैल, 2020 को उनका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करदिया है. इसके बाद हेगड़े ने कहा, "मैं किसी धर्म के खिलाफ नहीं हूं. एक भारतीयहोने के नाते मैं कसी को नफरत या देश विरोधी या असामाजिक गतिविधियों में शामिल होनेके लिए उकसाने की इजाजत नहीं दे सकता. मैंने जो कहा है, उस बात पर कायम हूं." 25अप्रैल को पीएम को लिखी चिट्ठी में अनंत ने लिखा था कि ट्विटर कई भारत समर्थकट्विटर पेज को चुनिंदा रूप से निशाना बना रही है. उन एकाउंट्स को सस्पेंड कर रहीहै. हालिया महीनों में ऐसा ज्यादा हो रहा है. बिना कुछ बताए ट्विटर ने कई लोगों केपेज सस्पेंड कर दिए हैं.--------------------------------------------------------------------------------विडियो- एसी, कूलर, पंखा को लेकर सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन में क्या है?