The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BJP MLA Suresh Singh Rawat brought cow to protest against Lumpy disease virus it ran away

लंपी स्किन पर विरोध करने गाय लेकर विधानसभा पहुंचे विधायक, गाय ही भाग गई!

गाय लेकर गहलोत सरकार का विरोध करने पहुंचे थे बीजेपी विधायक. बीच रास्ते गाय ही भाग गई.

Advertisement
बीजेपी विधायक सुरेश सिंह रावत
विरोध के लिए लाई गई गाय भागी
pic
रवि पारीक
19 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 19 सितंबर 2022, 06:23 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

लंपी स्किन डिजीज वायरस (Lumpy Skin Disease Virus) को लेकर राजस्थान सरकार का विरोध करने के लिए बीजेपी (BJP) के एक विधायक ने अनूठा तरीका अपनाया. वे गाय लेकर ही राजस्थान विधानसभा पहुंच गए. नाम है- सुरेश सिंह रावत (Suresh Singh Rawat). वे पुष्कर (अजमेर) से बीजेपी एमएलए हैं. सोमवार को वे लंपी वायरस को लेकर गहलोत सरकार (Ashok Gehlot) की नीतियों का विरोध करने के लिए गाय लेकर विधानसभा पहुंच गए लेकिन यहां आया वीडियो वायरल (Video Viral) होने वाला ट्विस्ट. जैसे ही वे मीडिया से बात करने लगे. गाय वहां से भाग गई. अब वो सरकार की नीतियों से नाराज थी, विधायक के तरीके से या फिर मीडिया के सवालों से. ये तो गाय ही बता सकती है. आप वीडियो देखिए...    

Embed

विधायक जी लंपी मुद्दा उठाने के लिए गाय लेकर जैसे ही विधानसभा पहुंचे तो वो काम करने लगे जिसके लिए इतना कुछ किया....मीडिया से बातचीत. विधायक मीडिया से बात ही कर रहे थे कि गाय बिदक गई और वहां से भाग गई. उसे पकड़ने के लिए विधायक के साथी पीछे गए लेकिन कमान से निकला तीर और बिदकी गाय वापस नहीं आती. ऐसा ही कुछ हुआ है. दरअसल सरकार का विरोध करने के लिए विपक्षी नेता अनूठे तरीके अपनाते हैं. सिलेंडर महंगा होने पर कोई कच्चा बैंगन खाता है तो पेट्रोल महंगा होने पर नेता संसद में साइकल से आता है. ऐसा ही अनूठा विरोध राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिखा. वीडियो वायरल होने पर विधायक ने भी ट्वीट किया और लिखा कि गाय भी इस संवेदनहीन कांग्रेस सरकार से नाराज है।' देखिए...

Embed

 

क्या है लंपी बीमारी?
लंपी वायरस स्किन डिजीज इन दिनों देश में मवेशियों पर कहर बनकर बरस रही है. इस बीमारी में गायों के शरीर पर गांठें उभर आती हैं. फिर उसमें कीड़े पड़ने लगते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के 8 राज्यों में ये सबसे अधिक फैल रही है. इन राज्यों में गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं. राजस्थान में इसका प्रकोप सबसे अधिक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वायरस से अभी तक 50 हजार से अधिक गायों की मौत हो चुकी है.

देखें वीडियो- गायों की इस हालत का जिम्मेदार कौन?

Embed

दी लल्लनटॉप शो: गायों की ऐसी हालत देखकर असली गौरक्षकों को धक्का लग जाएगा

Advertisement

Advertisement

()