The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bjp mla rameshwar sharma nathuram godse mahatma gandhi congress

BJP विधायक बेधड़क बोले, "नाथूराम गोडसे कांग्रेस के आदर्श होंगे, हमारे तो महात्मा गांधी हैं"

Mahatma Gandhi Death Anniversary के मौके पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के आदर्श होंगे गोडसे, उनकी पार्टी के आदर्श महात्मा गांधी हैं.

Advertisement
bjp mla rameshwar sharma godse congress
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कहा कांग्रेस के आदर्श होंगे गोडसे. (तस्वीर:सोशल मीडिया)
pic
शुभम सिंह
30 जनवरी 2025 (Updated: 30 जनवरी 2025, 10:40 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

महात्मा गांधी की 30 जनवरी को 77वीं पुण्यतिथि (Mahatma Gandhi Death Anniversary) मनाई गई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसी बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने महात्मा गांधी के समर्थन में बयान दिया है. उन्होंने यहां तक कहा कि महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे ‘कांग्रेस के आदर्श’ होंगे, बीजेपी के आदर्श तो गांधी ही हैं.

‘गांधी के आदर्शों पर चल रही BJP’

भोपाल की हुजूर विधासभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने भोपाल में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उनका सामना पत्रकारों से हुआ. एक पत्रकार ने पूछा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता BJP के नेताओं को देखकर ‘गोडसे मुर्दाबाद’ के नारे लगा रहे थे.

इस पर रामेश्वर शर्मा ने कहा,

“देखिए हम तो महात्मा गांधी के समर्थक हैं. हम तो महात्मा गांधी के राम को पूजते हैं. हम तो महात्मा गांधी के गीता का ज्ञान लेते हैं. हम तो महात्मा गांधी के बताए आदर्श और मार्ग पर चलते हैं.”

और फिर आगे कहा,

“कांग्रेस के आदर्श होंगे गोडसे. भारतीय जनता पार्टी तो महात्मा गांधी के आदेश का अक्षरश: पालन कर रही है और राम राज्य की कल्पना जमीन पर उतार रही है. कांग्रेस चीखे चिल्लाए, नारे लगाए, कांग्रेस तो किसी के भी खिलाफ बोल सकती है.”

हिंदू महासभा के सदस्य नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी, 1948 के दिन महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. गोडसे को इसके लिए फांसी की सजा दी गई थी.

यह भी पढ़ें:गांधी की मौत में सिर्फ गोडसे का हाथ नहीं था!

BJP-कांग्रेस के नेता आमने सामने

भोपाल के कुशाभाई पटेल कन्वेनशन सेंटर में हर साल की तरह इस बार भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई. आजतक के रिपोर्टर रवीश पाल सिंह के मुताबिक, वहां कांग्रेस के नेता श्रद्धांजलि दे रहे थे. उसी समय BJP नेता और कार्यकर्ता भी पहुंच गए. उनको देखकर कांग्रेसी नेताओं ने नारेबाजी की. गोडसे मुर्दाबाद के नारे लगाए.

वीडियो: तारीख: उस जेल की कहानी जहां गांधी और गोडसे दोनों रहे

Advertisement

Advertisement

()