The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BJP MLA Brajbhushan Rajput threatens to stop haj yatra if Ram mandir is not built

बाप सोनिया गांधी की भक्ति में खुद को गोली मार रहे थे, भाजपा विधायक बेटा कुछ और कह रहा है

समझ नहीं आता, बेटे की सुने या पिता की.

Advertisement
pic
13 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 15 जुलाई 2017, 05:54 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बहुत दिन हो गए थे. बयानबाज़ी की दुनिया में सन्नाटा था. अंट-शंट बोलने वाली कम्युनिटी हताश होने लगी थी. कोई भड़काऊ, वाहियात, मूर्खता भरा बयान आ ही नहीं रहा था. लेकिन अब आराम है. एक बयान आ गया है. चरखारी से बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत उर्फ़ गुड्डू भईया ने कहा है कि अगर राम मंदिर बनने से रोका गया, तो वो हज यात्रा रोक देंगे.
फोटो: फेसबुक
फोटो: फेसबुक

ये बयान नहीं धमकी है

विधायक जी ने जो भी कहा है वो सीधे-सीधे धमकी है. वो कहते हैं कि अल्पसंख्यक समुदाय मंदिर निर्माण में रोड़ा न बने और 100  करोड़ हिंदुओं की भावनाओं का ख्याल रखे. अगर ऐसा नहीं किया तो उनकी भावनाओं का भी ख्याल नहीं रखा जाएगा. पूरी दादागिरी से धमकी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर मुसलमानों ने मंदिर निर्माण में अड़चन डाली या किसी भी तरह रोकने की कोशिश की, तो उनकी हज यात्रा को भी रोका जाएगा.
ये उनके फेसबुक पेज से ली गई तस्वीर है. इसमें वो दबे, कुचलों के कल्याण और सेवा की बात कर रहे हैं. 'विडंबना' शब्द पता तो होगा ही आपको!
1

फेसबुक पर भी यही ज़हर फैलाया था

दरअसल विधायक ने अपने इन बिगड़ैल बोलों की शुरुआत अपनी फेसबुक पोस्ट से की, जहां उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया. इस वीडियो में उन्होंने अमरनाथ यात्रियों के हत्यारों को घर में घुसकर सबक सिखाने की बात कही. साथ-साथ हिंदुस्तान के अल्पसंख्यकों को भी चेतावनी दे डाली कि वह मंदिर निर्माण का विरोध करना छोड़ दें. दोनों चीज़ों में क्या कनेक्शन था राम जी जाने.
आगे ये भी कहा कि हिंदुस्तान मुस्लिमों का देश नहीं है. सौ करोड़ हिंदू चाह लेंगे तो 20 करोड़ मुसलमानों को भगा देंगे. यही नहीं मुसलमानों को उनके तीर्थ मक्का-मदीना भी नहीं जाने दिया जाएगा. इनका आरक्षण भी ख़त्म किया जाए. 20 करोड़ तो पाकिस्तान की भी जनसंख्या नहीं है. ये कहां से अल्पसंख्यक हैं! मुसलमानों का अल्पसंख्यक दर्जा खत्म करने की मांग कर रहे हैं विधायक जी. साथ ही हज यात्रा की सब्सिडी रोकने, बल्कि हज यात्रा ही रोकने जैसी बात कह रहे हैं.
वीडियो यहां देखें:

कौन हैं बृजभूषण राजपूत?

बृजभूषण राजपूत हमीरपुर के चरखारी से विधायक हैं. यहां से पहली बार जीते हैं. ब्रजभूषण हमीरपुर से तीन बार सांसद रहे गंगाचरण राजपूत के बड़े बेटे हैं. गंगाचरण पहली बार 1989 में जनता दल से सांसद बने, फिर 96 और 98 में बीजेपी से. 2004 में वो कांग्रेस में चले गए. इसी साल जब सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री का पद ठुकरा दिया, तो स्वामीभक्ति में उन्होंने मैडम के घर के बाहर अपनी कनपटी पर पिस्तौल लगा ली. फिर यूपी में कांग्रेस को डूबता देखकर वो 2009 में बसपाई हो गए. 2014 में मोदी लहर देख उनका मन फिर मचल गया और अगले साल उन्होंने भगवा पटका पहन लिया. इस बार के चुनावों में गंगाचरण ने अपने बेटे बृजभूषण मैदान में उतारा. भाजपा की सुनामी में उनकी भी चांदी हो गई.
गंगा शरण राजपूत.
गंगा शरण राजपूत.

बहरहाल, फेसबुक पर जो कहा सो कहा, आज तक से खास बातचीत में बृजभूषण राजपूत दो कदम और आगे बढ़ गए. अपने बयान को यह कहते हुए सही ठहराया कि ये उनका बयान नहीं, 100 करोड़ हिंदुओं का बयान है और अगर मुसलमान इसे धमकी समझ रहे हैं, तो धमकी ही सही.
बहरहाल, भारतीय जनता पार्टी ने तत्काल बृजभूषण राजपूत के इस बयान से पल्ला झाड़ लिया है.
देखिए सौरभ द्विवेदी को विधायक साहब की तमाम बातों का पोस्टमार्टम करते हुए:



चुनाव से पहले हमने विधायक जी की विधानसभा पर ग्राउंड रिपोर्ट लिखी थी, यहां पढ़ें:

ग्राउंड रिपोर्ट चरखारी : यहां सपा की दादी का मुकाबला भाजपा के नाती से है

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()