BJP विधायक को ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ के आगे क्यों लगानी पड़ी गुहार?
कानपुर के बिठूर क्षेत्र से विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने क्या ट्वीट किया?
Advertisement

ऑक्सीजन की कमी को लेकर कानपुर के बिठूर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने ट्वीट किया है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत पस्त कर दी है. कई राज्यों के अस्पतालों में बेड उपलब्ध नहीं हैं, ऑक्सीजन और ज़रूरी दवाओं के लिए मरीज़ों के परिजन दर-दर भटक रहे हैं. जनसंख्या की दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्य यानी उत्तर प्रदेश में भी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. यहां लखनऊ और कानपुर जैसे बड़े शहरों में भी लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में कानपुर के बिठूर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने 22 अप्रैल को एक ट्वीट किया.
इस ट्वीट में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी, और IAS शिशिर को टैग किया. वहीं एक और ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा,आदरणीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी हमारे शहर कानपुर में ऑक्सीजन की स्थिति बहुत ज़्यादा खराब है, महोदय क्षेत्र का एक जिम्मेदार विधायक होने के नाते आग्रह है कृपया स्थिति को तुरंत संज्ञान लें जिससे हमारे नागरिकों की बहुमूल्य जान बचाई जा सके !@shalabhmani @ShishirGoUP https://t.co/ZC2SR7lKOb
— MLA Abhijeet Singh Sanga (@BJP4Abhijeet) April 22, 2021
कोरोना के दौर में अन्य जगहों की तरह कानपुर के भी अस्पतालों की हालत खराब है. इलाज के अभाव में लोग दम तोड़ रहे हैं. लोग सिस्टम को लेकर सवाल उठा रहे हैं. दी लल्लनटॉप ने विधायक अभिजीत सिंह सांगा से बात की. उनके ट्वीट के बार में पूछा. उन्होंने कहा, हमने पूछा कि ये स्थिति क्यों हैं और CMO की शिकायत की बात क्यों कर रहे हैं? विधायक ने कहा, लल्लनटॉप ने पूछा कि जब इतनी कमियां हैं तो कोई प्रतिनिधि कुछ बोल क्यों नहीं रहा है, नेता चुप क्यों हैं? विधायक ने कहा, कुछ दिन पहले यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) और प्रमुख सचिव (चिकित्सा शिक्षा) को लेटर लिखकर लखनऊ की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने कोविड बेड बढ़ाने, पर्याप्त जांच किट उपलब्ध कराने प्राइवेट लैब को कोविड जांच का अधिकार देने, गंभीर रोगियों को तुरंत भर्ती करने जैसी मांगे की थी.कानपुर CMO का ये लापरवाही भरा रवैया इन विपरीत परिस्थियों में बेहद चिंताजनक है , मेरे पास कई शिकायतें आई हैं मैं जल्द ही इस बारे में लिखित रूप से आदरणीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को सूचित कर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित कराऊंगा !! https://t.co/7qny5mTUDz
— MLA Abhijeet Singh Sanga (@BJP4Abhijeet) April 22, 2021

.webp?width=60)

