The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BJP leaders write letter to Prakash Javadekar regarding ban on Amazon Prime web series Tandav

वेब सीरीज 'तांडव' पर भड़के बीजेपी नेता, पुलिस में शिकायत, मंत्री को लेटर लिख बैन की मांग

हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने का आरोप.

Advertisement
pic
17 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2021, 11:21 AM IST)
Img The Lallantop
मोहम्मद जीशान अय्यूब एक सीन में शिव बने नज़र आते हैं. फोटो- ट्विटर
Quick AI Highlights
Click here to view more
अमेजन प्राइम पर 15 जनवरी को रिलीज हुई वेब सीरीज 'तांडव' को बीजेपी नेताओं के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है.महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक राम कदम ने 'तांडव' के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है. गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी के विधायक नंद किशोर गुर्जर और नॉर्थ ईस्ट मुंबई से बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में सीरीज पर बैन की मांग की गई है. बीजेपी विधायक राम कदम मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन पहुंचे और वेब सीरीज़ 'तांडव' के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी. उन्होंने कहा कि इस सीरीज के अभिनेता, निर्माता और निर्देशक के खिलाफ एक्शन होना चाहिए. उन्होंने ट्वीट किया,
"आखिरकार क्यों हर बार फिल्मों और वेब सीरीज में हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने का काम किया जाता है. ताजा उदाहरण नई वेब सीरीज 'तांडव' है. सैफ अली खान एक बार फिर ऐसी फिल्म या सीरीज़ का हिस्सा हैं जो हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाती है. डायरेक्टर अली अब्बास जफर को सिरीज़ से भगवान शिव का मजाक बनाने वाला हिस्सा हटाना होगा. एक्टर जीशान अयूब को माफ़ी मांगना होगी जब तक जरूरी बदलाव नहीं होते तब तक तांडव का बहिष्कार किया जाएगा."
https://twitter.com/ANI/status/1350730906932109319 इस मामले को लेकर बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा कि इन दिनों OTT प्लेटफॉर्म काफी पॉपुलर हैं, खासकर युवाओं में. यहां सेंसरशिप नहीं होती है, इस कारण लगातार हिंदू भावनाओं पर बार-बार हमले हो रहे हैं जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं. मैंने इस बारे में प्रकाश जावड़ेकर जी से बात की और अनुरोध किया कि भारत की अखंडता के लिए OTT प्लेटफॉर्म की सामग्री को रेगुलेट किया जाना जरूरी है. https://twitter.com/manoj_kotak/status/1350731425524269056 गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने भी सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है. साथ ही ट्वीट किया है और वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में विधायक कहते दिखते हैं कि पाकिस्तान और दाऊद इब्राहिम के इशारे पर सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है. इस चिट्ठी की प्रति उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को भी भेजी है. https://twitter.com/nkgurjar4bjp/status/1350728283470512130 'तांडव' पर आखिर विवाद क्यों है? अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई सीरीज एक पॉलिटिकल ड्रामा है. इसमें सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर और मोहम्मद जीशान अय्यूब ने मुख्य किरदार निभाए हैं. इस सीरीज को निर्देशित किया है अली अब्बास जफर ने. आरोप है कि जीशान एक सीन में भगवान शिव बने हैं और गाली देते नजर आते हैं. सीरीज में VNU नाम की एक यूनिवर्सिटी है जो स्वामी विवेकानंद के नाम पर है. इस पर भी बीजेपी नेताओं की आपत्ति है.

Advertisement

Advertisement

()