लोकसभा चुनाव नजदीक है. नेता लोग प्रचार के लिए नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं. ऐसेही एक नेता हैं विनीत अग्रवाल. मेरठ, उत्तर प्रदेश से हैं. बीजेपी के इस नेता कावीडियो खूब वायरल हुआ जिसमें वह लगातार कमल-कमल बोलते दिखे. करीब हफ्ते भर पहलेयूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की रैली में बीजेपी नेता विनीत ने कमल-कमलबोलते कम और चिल्लाते अधिक नज़र आए थे. अब इनका और वीडियो आया है और आते ही वायरल होगया है. विनीत इस नए वीडियो में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते नज़र आ रहे हैं. इस बारविनीत ने कमल-कमल की जगह नमो-नमो का नारा दिया है. इनकी नमो-नमो की स्पीड इत्तीज्यादा है कि कोई रैपर भी मात खा जाए. नमो-नमो वाला नया वीडियो देखिए.Our favorite "Kamal" "Kamal" "Kamal" BJP leader Vineet Sharda is back. This timehe goes "Namo" "Namo" "Namo".... pic.twitter.com/Luhy67Or0E— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 7, 2019 वीडियो देख लिया? फिफ्टी का स्कोर तोइन्होंने पक्का बना लिया है. एग्जेक्ट आप ही बताइए कि विनीत ने इस वीडियो मेंकित्ती बार नमो-नमो कहा है? खुद भी थे टिकट के दावेदार विनीत अग्रवाल उत्तर प्रदेशभाजपा प्रदेश व्यापार मंडल के संयोजक हैं. 2019 के लोकसभा चुनावों में मेरठ सीट सेदावेदार भी थे. लेकिन पार्टी ने सिटिंग एमपी राजेंद्र अग्रवाल पर ही भरोसा जताया.इन्हें टिकट नहीं दिया गया. टिकट नहीं मिला तो बगावत की धमकी दी. लेकिन कुछ नहींहुआ. फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भावुक अपील की. बोले, 1995 से पार्टी की सेवा कर रहाहूं. कहीं और से ही टिकट दे दीजिए. क्योंकि दूसरी पार्टियों से भी ऑफर आ रहे हैं.लेकिन वो भी काम नहीं आई. तो थक हार कर चुनाव प्रचार में लग गए. और ऐसे लगे कि छुपाहुआ टैलंट सामने आ गया. आ क्या गया, आ ही रहा है लगातार.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो: भाजपा नेता ने इतना कमल कमल कमल कर दिया कि सांस फूल गई