The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BJP leader Rahul Bhati driving hooter car booked in greater noida

गाड़ी पर हूटर, शीशे पर काली फिल्म, पुलिस ने रोका को बद्तमीजी की, लंबा नपा BJP नेता!

'गाजियाबाद के गांधी नगर इलाके में बीजेपी युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है राहुल भाटी'

Advertisement
pic
6 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 6 जनवरी 2023, 08:23 PM IST)
BJP leader Rahul Bhati booked in greater noida
काली फिल्म, हूटर और दबंगई, BJP नेता राहुल भाटी अरेस्ट. (फोटो-आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बीजेपी (BJP) के झंडे वाली एक गाड़ी हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार से गुजरी. महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद का स्टिकर लगा हुआ था. शीशों में काली फिल्म भी चढ़ी थी. पुलिस वालों ने गाड़ी रुकवाई और देखा तो अंदर बीजेपी नेता थे (BJP Leader Booked Greater Noida). शराब के नशे में धुत. खुद को गाजियाबाद का बीजेपी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बताया और पुलिस वालों से बहस करने लगा.

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा की है. देर रात दनकौर थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी. इस दौरान तेज रफ्तार में एक स्विफ्ट डिजायर बिलासपुर से सिकंदराबाद रोड पर श्यामपुर मंडी की तरफ जा रही थी. 

रिपोर्ट के मुताबिक, तब गाड़ी बीजेपी नेता राहुल भाटी चला रहा था. पुलिस ने गाड़ी रुकवाई तो वो उनके साथ बदतमीजी करने लगा. खबर है कि उसने शराब पी रखी थी. पुलिस पर उसे छोड़ने का दबाव भी बनाया गया. सिफारिश से तंग आकर पुलिस वालों ने फोन उठाना ही बंद कर दिया.

मामले पर कार्रवाई करते हुए कार का चालान काटा गया. फिर आरोपी नेता की गाड़ी को सीज किया गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके धारा 151 के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है. आरोपी राहुल भाटी जेल में है. 

मामले पर जानकारी देते हुए ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया-

बीती रात स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सवार युवक ने अपनी गाड़ी पर हूटर सायरन और काली फिल्म लगा रखी थी. पुलिस ने उसको रोका तो पुलिस के साथ अभद्रता करने लगा. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत गाड़ी को सीज किया और युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें, निजी वाहनों पर हूटर लगाना प्रतिबंधित है. लेकिन कुछ लोग रौब जमाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. मामले पर गाजियाबाद बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन मीणा ने बताया कि राहुल भाटी गाजियाबाद के गांधी नगर इलाके में बीजेपी युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है.

दिल्ली केस अपडेट: बीजेपी नेता समेत पांचों आरोपी उस रात क्या-क्या कर रहे थे?

Advertisement

Advertisement

()