The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BJP leader brother named in Umesh Pal murder case

उमेश पाल हत्याकांड में बीजेपी नेता के भाई का नाम आया, पार्टी ने क्या कहा?

उमेश पाल की हत्या के लिए प्रयागराज में बम चल गए.

Advertisement
pic
26 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 26 फ़रवरी 2023, 05:41 PM IST)
Umesh Pal
हत्याकांड के दौरान की तस्वीर और उमेश पाल. (आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल के मर्डर में नया मोड़ आया है. इस हत्याकांड में बीजेपी नेता के भाई का नाम सामने आया है. इस मामले में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्य्क्ष राहिल हसन के भाई गुलाम हसन को आरोपी बनाया गया है. हसन को नामजद किया गया है.

दरअसल, 24 फरवरी को ये हमला तब हुआ, जब उमेश कोर्ट से वापस लौट रहे थे. बताते हैं कि उमेश पाल जैसे ही अपने घर के पास पहुंचे, वैसे ही बदमाशों ने पहले तो उनकी कार पर गोलियों से हमला किया. फिर जब उमेश अपने गनर के साथ कार से निकले और अपने घर की ओर भागे, तो बदमाशों ने उन पर बम फेंके. स्थानीय लोगों ने तीनों को तुरंत स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान उमेश पाल और उनके गनर संदीप मिश्रा की मौत हो गई. दूसरे गनर राघवेंद्र सिंह का इलाज चल रहा है.

इस मामले पर कल यूपी की विधानसभा में जमकर हंगामा भी हुआ. सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच तीखी बहस भी हुई. उमेश पाल हत्याकांड का आरोप अतीक अहमद पर लगा है. पुलिस ने अतीक अहमद के दो बेटों को हिरासत में लिया है. पुलिस अब तक 14 संदिग्ध लोगों को इस मामले में पकड़ चुकी है. लेकिन आज इस मामले में बीजेपी नेता के भाई का नाम सामने आ गया है.

आजतक की खबर के मुताबिक इस हत्याकांड में गुलाम हसन का नाम सामने आने के बाद बीजेपी ने राहिल हसन को पार्टी से निकाल दिया गया है. हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई लेटर जारी नहीं हुआ है.

इस मामले में आज बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह उमेश पाल के घर गए. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया. मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा पर तंज कसते हुए कहा, ''दीए में तेल खत्म होता है तो वो ऐसे ही फड़फड़ाता है.'' 

वीडियो: UP के प्रयागराज में अलग-अलग स्कूलों के बाहर जुलाई महीने में पांच बार बमबाजी हुई

Advertisement

Advertisement

()