The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bjp kailash vijayvargiya viral video in indore program for rape culprit asaram

रेपिस्ट आसाराम के लिए आयोजित कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय ने गाया, 'ये बंधन तो प्यार का...'

BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो गाना गा रहे हैं और बैकग्राउंड में जेल में बंद रेप के दोषी आसाराम बड़ी सी तस्वीर दिखाई दे रही है.

Advertisement
pic
16 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 16 अक्तूबर 2023, 12:19 AM IST)
bjp kailash vijayvargiya viral video
कैलाश विजयवर्गीय जेल में बंद रेप के दोषी आसाराम के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. (फोटो: आजतक/धर्मेंद्र शर्मा)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्यप्रदेश की इंदौर-1 विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय गाना गा रहे हैं. ‘ये बंधन तो प्यार का बंधन है, जन्मों का संगम है’ वाला गाना. कैलाश विजयवर्गीय का ये वीडियो शेयर करते हुए उनकी आलोचना की जा रही है. 

अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस गाने में ऐसा क्या है, जो उनकी आलोचना हो रही है तो आपको बता दें कि आलोचना की वजह ये गीत गाना नहीं बल्कि वो कार्यक्रम है, जिसमें उन्होंने शिरकत की. दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय जेल में बंद रेप के दोषी आसाराम के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. 

'रेपिस्ट के समर्थन में BJP नेता का गाना'

आसाराम के समर्थकों ने उनके लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया था. इसमें गाने-बजाने की भी व्यवस्था थी. इसी कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे. उन्हें गाने का शौक है. तो यहां भी गा दिया. 

जो वीडियो शेयर किया जा रहा है, उसमें कैलाश विजयवर्गीय के पीछे आसाराम की बड़ी सी तस्वीर दिखाई दे रही है. इसे शेयर करते हुए BJP पर निशाना साधा जा रहा है. सवाल किया जा रहा है कि रेप के दोषी के कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों हिस्सा लिया. 

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के नेशनल कैंपेन इनचार्ज प्रशांत कन्नौजिया ने X पर कैलाश विजयवर्गीय का वीडियो डालते हुए लिखा,

"एक बलात्कारी के समर्थन में भाजपा का नेता गाना गाता है और मीडिया इस पर चुप है. अगर भाजपा की सरकार आई तो आसाराम जैसे बलात्कारियों को अधिक बल मिलेगा."

कब का वीडियो है? कांग्रेस क्या बोली?

आजतक से जुड़े धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 15 अक्टूबर की शाम इंदौर के नरसिंह वाटिका में आसाराम के समर्थकों ने एक भजन कार्यक्रम आयोजित किया था. इंदौर के कई कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय इस कार्यक्रम में भी आए थे. लगभग 10 मिनट वो कार्यक्रम में रहे और इस दौरान उन्होंने गाना गाया. इस कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से जारी खत में बताया गया,

“कार्यक्रम में BJP के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर विधान सभा क्षेत्र क्रमांक-3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए और उन्होंने आसाराम के चित्र पर माला चढ़ाकर आशीर्वाद लिया.”

(तस्वीर: आजतक/धर्मेंद्र शर्मा)

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ से भी कैलाश विजयवर्गीय के इस वीडियो पर सवाल किया गया. उन्होंने कहा, “आसाराम के यहां सबसे ज्यादा तो प्रधानमंत्री मोदी जाते थे, मैं भी जाता था, लेकिन जो बात सामने आई, तो कानूनी कार्रवाई (आसाराम के खिलाफ) हुई.” 

वहीं इस पूरे मामले पर ये खबर लिखे जाने तक कैलाश विजयवर्गीय या BJP की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- शिवराज के आगे कांग्रेस ने किसे उतारा, 3 राज्यों के चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी हुई

Advertisement

Advertisement

()