The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BJP deleted tweet about Amit shah rally in west Bengal after outrage

क्या अमित शाह पीएम मोदी का सुझाव नहीं मान रहे और बीजेपी ट्वीट डिलीट कर बात छुपा रही?

शाह आज बंगाल में 3 रैलियां कर रहे हैं, ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज़्यादा केस की बात गिनाई जा रही है.

Advertisement
Img The Lallantop
दो दिन पहले ही पीएम मोदी ने लोगों से कोरोना में अनुशासन अपनाने की बात कही. अमित शाह आज बंगाल में 3 चुनावी रैलियां कर रहे हैं. (फोटो-ट्विटर/पीटीआई)
pic
अमित
22 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 22 अप्रैल 2021, 09:47 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कोरोना की दूसरी वेव के बीच वेस्ट बंगाल (West Bengal) में आज विधानसभा के छठे चरण का मतदान हो रहा है. अभी दो चरण के मतदान बाकी हैं. चुनावी माहौल के बीच बीजेपी का एक ट्वीट और उसे डिलीट करना काफी चर्चा में है. बीजेपी ने पहले बंगाल के आसनसोल में अलग-अलग जगहों पर अमित शाह की इलेक्शन पब्लिक मीटिंग का प्रोग्राम ट्वीट किया. जब लोगों ने Covid के खतरे को लेकर सवाल उठाए तो कुछ ही देर में ट्वीट डिलीट कर दिया. अब इसे लेकर चर्चा है कि जब चुनावी कार्यक्रम होने हैं तो ट्वीट डिलीट करने का क्या मतलब है. हालांकि प्रोग्राम की पूरी जानकारी वाला पोस्ट फेसबुक पर खबर लिखे जाने तक नजर आ रहा है. क्या है ट्वीट और फेसबुक पोस्ट में जो ट्वीट बीजेपी के ट्विटर हैंडल ने डिलीट कर दिया उसमें लिखा था कि
देश के गृहमंत्री अमित शाह के पब्लिक प्रोग्राम को 22 अप्रैल को यहां पर देखें.
इसके बाद सोशल मीडिया और पार्टी के लिंक दिए गए हैं. इस तरह का एक पोस्ट फेसबुक पर भी डाला गया है जिसमें लोगों को प्रोग्राम की जानकारी दी गई है.
২২শে এপ্রিল, ২০২১ পশ্চিমবঙ্গে কেন্দ্রীয় স্বরাষ্ট্রমন্ত্রী শ্রী অমিত শাহ জীর সফরসূচি। Posted by BJP West Bengal on Wednesday, April 21, 2021
इस पोस्ट में पर भी ढेरों लोगों ने कोरोना के खतरे को लेकर और पाबंदियों के बाद भी चुनावी कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने भी इस बात पर अमित शाह के उसी कार्यक्रम की तस्वीर शेयर करते हुए निशाना साधा. 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज़्यादा मामले आने की बात कहकर गृहमंत्री से सवाल पूछते लोग भी ट्विटर पर मिले. मौतों और केसेज के आंकड़े के साथ इस तथ्य को प्रस्तुत करते हुए भी लोग नज़र आए. सिर्फ ट्वीट डिलीट हुआ, रैली कैंसिल नहीं हुई, कहकर भी निशाना साधा गया. बता दें कि अमित शाह आज बंगाल के आसनसोल में तीन पब्लिक मीटिंग कर रहे हैं. इनमें से पहली मीटिंग 12.15 मिनट पर बिनुयादपुर बस स्टैंड, हरिरामपुर में, दूसरी मीटिंग 1.30 मिनट पर गजोले कॉलेज ग्राउंड, गजोले और तीसरी मीटिंग 3.40 मिनट पर राजीव गांधी मैदान दुर्गापुर पूरब में होनी तय है. इन मीटिंग्स को खुद अमित शाह के संबोधित करने की बात तय हुई. अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि पीएम मोदी की दी हुई सलाह क्या अब अमित शाह खुद नहीं मान रहे? मोदी जी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था पीएम मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संदेश दिया और कोरोना से खुद को बचाने के लिए ढेर सारी बातें बताईं. इन सबके साथ उन्होंने अनुशासल के कुछ मूल मंत्र भी दिए. इनमें शामिल हैं.
अपने बाल मित्रों से एक बात विशेष तौर पर कहना चाहता हूं. मेरे बाल मित्र, घर में ऐसा माहौल बनाएं कि बिना काम, बिना कारण घर के लोग, घर से बाहर न निकलें. आपकी जिद बहुत बड़ा परिणाम ला सकती है.
# इसको कौन सुनिश्चित करेगा कि जब इलाके में चुनावी प्रोग्राम हों तो लोग घर से ही न निकलें.
मेरा युवा साथियों से अनुरोध है की वो अपनी सोसायटी में, मौहल्ले में, अपार्टमेंट्स में छोटी छोटी कमेटियाँ बनाकर COVID अनुशासन का पालन करवाने में मदद करे. हम ऐसा करेंगे तो सरकारों को न कंटेनमेंट ज़ोन बनाने की ज़रुरत पड़ेगी, न कर्फ़्यू लगाने की, न लॉकडाउन लगाने की.
# चुनावी प्रोग्राम का न्योता देने के बाद युवा कैसे कोविड अनुशासन का पालन करवा सकेंगे. वैसे भी चुनावी कार्यक्रमों में युवा बढ़-चढ़ कर शामिल होते हैं. पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव के छठे चरण (sixth phase of polls) में आज राज्य की वोटिंग के लिए 43 विधानसभा सीटों पर 14480 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. ये सीटें हैं उत्तर 24 परगना, उत्तर दिनाजपुर और पूर्व बर्धमान में पड़ती हैं. इस चरण में 27 महिलाओं समेत 306 उम्मीदरवारों के भाग्य का फैसला होना है. इस चरण में करीब 1.03 करोड़ वोटर हैं जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Advertisement

Advertisement

()