The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BJP chief JP nadda's convoy stones hurled in west bangal, kailash Vijayvargiya's vehicle ransacked, HM asked report on security lapse

बंगाल में BJP चीफ जेपी नड्डा के काफिले पर हमला, विजयवर्गीय की गाड़ी के शीशे टूटे

नड्डा बोले- ममता बनर्जी के राज में अराजकता फैली हुई है.

Advertisement
Img The Lallantop
पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में एक सभा को संबोधित करने जा रहे बीजेपी प्रेसिडेंट के काफिले पर पत्थरबाजी हुई जिसमें पार्टी नेता कैलाश विजयवर्गीय घायल हो गए.
pic
अमित
10 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 10 दिसंबर 2020, 11:20 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
पश्चिम बंगाल में इलेक्शन से पहले भारतीय जनता पार्टी अपना अभियान तेज कर चुकी है. इसी सिलसिले में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के दौर पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. इस दौरान उनके काफिले पर पत्थरों से हमला हुआ. हमला तब हुआ जब वह सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर से गुजर रहे थे. बीजेपी ने आरोप लगाया कि जेपी नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है.
सोशल मीडिया पर पथराव का वीडियो वायरल
इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय गाड़ी की आगे वाली सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं. उनकी कार पर लगातार पत्थरों से हमले हो रहे हैं. वीडियो में यह भी दिख रहा है कि पथराव इतना तेज था कि पत्थर कार के भीतर तक आ गए. ड्राइवर के सामने का शीशा और विजयवर्गीय की तरफ का शीशा भी चकनाचूर नजर आ रहा है.
Embed

घटना पर नड्डा बोले- अराजकता फैल गई है
यह घटना तब घटी जब जेपी नड्डा बाकी नेताओं के साथ जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस हमले के बाद 24 परगना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा -
Embed
Nadda Cover

जेपी नड्डा के काफिले पर हुआ हमला, लेकिन उन्हें चोट नहीं आई है.

कैलाश विजयवर्गीय घायल
काफिले में जिस गाड़ी को पथराव से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है वह बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की है. उनकी गाड़ी के लगभग सारे शीशे टूट गए. पथराव की वजह से कई पत्थर गाड़ी के भीतर आ गए. उन्हें हाथ पर गहरी खरोंच आई है. उन्होंने कहा,
Embed
Sale(632)

कैलाश विजयवर्गीय की कार के सबसे ज्याद नुकसान हुआ और उन्हें हमले में चोटें भी आईं.

 
बीजेपी नेताओं ने हमले पर दीं तीखी प्रतिक्रियाएं
गृह मंत्री अमित शाह ने इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि
Embed
 
राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया -
Embed
 
एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया,
Embed
 
पीयूष गोयल ने कहा,
Embed
 
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा
Embed
 
स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया -
Embed
 
 
बंगाल के राज्यपाल बोले - मुझे शर्म आ रही है
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीट किए. उन्होंने 8 दिसंबर का वह पत्र भी ट्वीट किया जो बीजेपी अध्यक्ष के दौरे के पहले उन्होंने राज्य सरकार और उनके मुख्य सचिव को लिखा था.
Embed
 
अभिषेक बनर्जी ने दी हमले पर सफाई
जिस इलाके में जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ वह टीएमसी के अभिषेक बनर्जी का चुनाव क्षेत्र है. उन्होंने इस हमले पर हो रही राज्य सरकार की निंदा का जवाब देते हुए कहा -
Embed
बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी
इस घटना पर बीजेपी बंगाल के प्रेसिडेंट दिलीप घोष ने होम मिनिस्ट्री को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने होम मिनिस्टर अमित शाह को लिखी चिट्ठी में सुरक्षा में चूक को गंभीर मसला उठाया है. अब इस मामले में बड़ा फैसला लेते हुए अमित शाह से MHA के अधिकारियों को निर्देश जारी कर पश्चिम बंगाल से रिपोर्ट तलब की है. जेपी नड्डा की सुरक्षा में आखिर चूक कैसे हुई इसकी जानकारी मांगी गई है. होम मिनिस्ट्री के आदेश के बाद CRPF के सीनियर अधिकारी दिल्ली से भेजे गए हैं. ये अधिकारी पश्चिम बंगाल,सुरक्षा में हुई  दिक्कत की पूरी रिपोर्ट देंगे.
केंद्रीय मंत्री अमित शाह.

बंगाल बीजेपी चीफ ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है. जिसके बाद मिनिस्ट्री ने वेस्ट बंगाल से घटना पर रिपोर्ट मांगी है. (फाइल फोटो- PTI)

कैसी है जेपी नड्डा की सुरक्षा
बीजेपी प्रेसिडेंट जेपी नड्डा को केंद्र सरकार की तरफ Z श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. इसके तहत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडों हर वक्त उनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं. IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) की थ्रेट परसेप्शन की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने जेपी नड्डा को ये सुरक्षा प्रदान कर रखी है. सूत्रों के मुताबिक वर्तमान समय में CRPF  33 से ज्यादा कमांडो नड्डा की सुरक्षा में बारी- बारी 24×7 तैनात रहते हैं. जानकारी के मुताबिक इनमें से 12 कमांडो जेपी नड्डा को नजदीकी सुरक्षा घेरा देते है जिससे सुरक्षा में चाक चौबंद रहे और तुरंत एक्शन लिया जा सके. जेपी नड्डा देश भर में कहीं भी जाएं जाते हैं तो उनके साथ पूरा जेड श्रेणी का सेफ्टी नेट जाता है.
Z कैटेगरी की सुरक्षा में एक एस्कॉर्ट कार भी शामिल होती है. इसमें जो कमांडो रहते हैं. वो मशीनगन और आधुनिक संचार के साधनों से लैस होते हैं. Z कैटेगरी का VIP जिस राज्य में जाता है, उस राज्य से भी थ्रेट परसेप्शन के आधार पर उसे सुरक्षा दी जाती है.

Advertisement

Advertisement

()