बीजेपी कैंडिडेट लोगों के चूल्हे तक पहुंच गए, लोगों ने पूछ लिया उज्ज्वला योजना कहां है
वोट पाने के लिए रोटियां सेंकनी पड़ रही हैं.
Advertisement

टोंक से भाजपा उम्मीदवार युनूस खान ने चूल्हे पर रोटियां बनाकर दिखाईं और कहा कि मुझे ही वोट देना.
Quick AI Highlights
Click here to view more
राजस्थान में बीजेपी के नेता चुनाव प्रचार के दौरान चूल्हे पर रोटी बनाते और आटा गूंथते दिख रहे हैं. इन नेताओं को चुनाव प्रचार के दौरान रोटी सेंकते देखकर जनता कह रही है कि क्या मोदी की उज्ज्वला योजना फेल हो गई है, जो उम्मीदवार गैस चूल्हे पर नहीं आग पर रोटियां सेक रहे हैं.
मौसम चुनाव का है तो नेता चुनावी रोटी सेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं. आज तक के पत्रकार शरत कुमार की खबर के मुताबिक चुनाव प्रचार पर निकलीं कोटा की पूर्व महारानी कल्पना सिंह एक गरीब के घर में घुसकर उसके चूल्हे पर बैठकर रोटी बनाने लगीं. कल्पना सिंह टिकट मिलने के 3 घंटे पहले कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुईं थी और अब महारानी होकर भी गरीब घर की औरत दिखने की कोशिश करते दिख रही हैं. कहीं रोटी सेंक रही हैं तो कई महिलाओं के बीच पहुंच कर डांस भी करती दिख रही हैं. कोई बात नहीं, चुनावी धुन अच्छे अच्छों को नचा देती है. पूछने पर कल्पना सिंह रहती हैं कि चुनाव जीत जाएंगी तो सबको गैस चूल्हे पर ही खाना बनवाएंगी.

कोटा की महारानी कल्पना सिंह भी लोगों के घर जाकर चूल्हा झोंकती दिखी हैं.
इसी तरह से सचिन पायलट के खिलाफ टोंक से बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे यूनुस खान भी चुनाव प्रचार के दौरान अपने को गरीब साबित करने के लिए गरीब की झोपड़ी में घुसकर रोटी बना रहे हैं. कहते हैं कि वह अपनी गरीबी में आटा भी गूंथते थे और रोटी भी बनाते थे. यह दिखाता है पायलट महाराज हैं और मैं सेवक हूं. यह लड़ाई महाराज और सेवक के बीच है .लेकिन चूल्हे पर रोटी बनाने की बात को लेकर सवाल उठने पर कह रहे हैं कि सिलेंडर लोगों के पास है लेकिन चूल्हे की आदत छूटती नहीं है. आदत तो धीरे-धीरे जाएगी.