साउथ में लेफ्ट-संघ वाले मारकाट मचाए रहते हैं. अभी कुछ दिन पहले संघ कार्यकर्ता कोफैमिली वालों के सामने चाकुओं से घोप दिया. एक ऑटो रिक्शा वाले को भी छोटे बच्चोंके सामने तलवारों से हमला कर घायल कर दिया. अब अगर कोई सोच रहा है कि ये सब अभीजल्दी शुरू हुआ है तो रुकिए. अतीत इंतजार कर रहा है. बहुत ज्यादा समय पहले की बातनहीं है. पर फिर भी 21 साल पुरानी बात तो है ही. 1994 चल रहा था. सीपीआई(M)केकार्यकर्ताओं ने सी सदानंदन के दोनों पैर काट दिए थे. 21 साल से सदानंदन बिना पैरोंके अपनी जिंदगी गुजार रहे थे. लेकिन अब जबकि विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है,तब बीजेपी ने केरल के कूठूपारंभा विधानसभा सीट से सी सदानंदन को मैदान में उताराहै. ये ऐसी सीट है, जहां संघ-लेफ्ट वालों दोनों की तरसी आंख लगी रहती है. बताते हैंकि कूठूपारंभा विधानसभा क्षेत्र में संघ और लेफ्ट वाले लोग भिड़े रहते हैं. इन आपसीभिड़ंतों में बीते 30 सालों में अब तक करीब 300 लोगों की जान जा चुकी है. सदानंदनने एक वीडियो में बताया, 'पहले मैं CPI(M) का कार्यकर्ता था, फिर मुझे RSS कीआइडियोलॉजी सही लगने लगी. मैं RSS की तरफ झुक गया. ये बात CPI(M) वालों को बर्दाश्तनहीं हुई, और CPI (M) वर्कर्स ने मुझ पर हमला कर दिया.' सदानंदन से सुनिए उनकी पूरीकहानी https://www.youtube.com/watch?v=aLZ8SGfn0zM