The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BJP attacks Navjot Singh Siddhu on calling Pak PM Imran Khan as Bada Bhai

पाकिस्तान गए नवजोत सिंह सिद्धू ने इमरान खान को बड़ा भाई बताया, कांग्रेस नेता ने ही घेर लिया!

बीजेपी ने भी सवाल उठाए हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
(दाएं) करतारपुर साहिब के Ceo से गले मिलते निवाजोत सिंह सिद्धू.
pic
आयूष कुमार
20 नवंबर 2021 (अपडेटेड: 20 नवंबर 2021, 12:47 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
करतारपुर साहिब के दर्शन करने पाकिस्तान गए पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Siddhu) ने इमरान खान (Imran Khan) को बड़ा भाई कह दिया. सिद्धू के इस बयान पर सरहद के इस पार सियासी भूचाल आ गया है. बीजेपी के कुछ नेताओं ने सिद्धू के बहाने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है. वहीं कांग्रेस (Congress) के कुछ नेता सिद्धू के बचाव में उतर गए हैं. क्या है मामला? सिद्धू शुक्रवार, 19 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर से पाकिस्तान के करतारपुर पहुंचे थे. सिद्धू का गर्मजोशी से स्वागत हुआ. उन पर फूल बरसाए गए. इसके बाद करतारपुर साहिब के CEO ने उनका स्वागत किया. CEO ने सिद्धू से कहा कि वो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की ओर से उनका स्वागत करने आए हैं. इसके जवाब में सिद्धू ने कहा,
Image embed
इसके जवाब में CEO  ने कहा कि पाकिस्तान इस दिन का (सिद्धू के पाकिस्तान आने का) इंतजार बहुत दिनों से कर रहा था. इसके बाद माला पहनाकर सिद्धू का स्वागत किया गया. पाकिस्तान भी सिद्धू की कई बार तारीफ कर चुका है. हाल ही में कॉरिडोर के फिर से खुलने पर पाक सरकार की वेबसाइट में कहा गया था कि सिद्धू ने ही पाक PM इमरान खान को कॉरिडोर खोलने का आइडिया दिया था, जिसके बाद यह मुमकिन हो सका. सिद्धू का पाकिस्तान प्रेम जग जाहिर है: भाजपा बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा,
Image embed
संबित पात्रा ने आगे कहा,
Image embed
 
Image embed
वहीं भाजपा  के अमित मालवीय ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी. मालवीय ने लिखा,
"राहुल गांधी के चहेते नवजोत सिंह सिद्धू ने पाक पीएम इमरान खान को 'बड़ा भाई' कहा है. पिछली बार वो पाकिस्तानी आर्मी के जनरल बाजवा से गले मिलकर आए थे. क्या यह कोई आश्चर्य की बात है कि गांधी भाई-बहनों ने अनुभवी अमरिंदर सिंह के बजाए पाकिस्तान से प्यार करने वाले सिद्धू को चुना?" 
Image embed
वहीं अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि नवजोत सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को आज फिर अपना बड़ा भाई बताया. एक ऐसे देश के प्रधानमंत्री को जो सीमा पर रोज हमारे सैनिकों को मारने का हुक्म देता है. हमारे कितने सैनिक शहीद हो चुके हैं. एक देश का चुनाव हुआ प्रतिनिधि देश के साथ गद्दारी कर दुश्मन को अपना भाई बताता है. यह देश के साथ गद्दारी है. ऐसे चुने हुए प्रतिनिधि के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए. सिद्धू का जवाब आया पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को बड़ा भाई कहने पर हो रहे विवाद पर नवजोत सिंह सिद्धू का बयान आय़ा. करतारपुर से वापस भारत आकर सिद्धू ने कहा कि भाजपा उन पर जो इल्जाम लगाना चाहे लगा ले, उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा. उन्होंने आगे कहा,
Image embed
उन्होंने आगे कहा,
Image embed
सिद्धू ने कहा कि मैं सकारात्मक सोच वाला आदमी हूं. मुद्दों को भटकाने की कोशिश न हो. जब पिछली बार करतारपुर गया था तो इस मुकद्दस दरबार को खोलने की मांग की थी. वहां पर भी कह कर आया हूं कि अब गुरुद्वारे के साथ-साथ मंदिर भी खुलने चाहिए. धार्मिक स्थलों की यात्रा पर सिर्फ 40-50 ही क्यों जाए. सिद्धू के बचाव में ये नेता कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सिद्धू का समर्थन किया. कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला और पंजाब सरकार में मंत्री परगट सिंह ने मीडिया के सामने सिद्धू का बचाव किया. एएनआई के मुताबिक गुरजीत सिंह ने कहा,
Image embed
Image embed
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता और सांसद मनीष तिवारी ने सिद्धू पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा-
Image embed
वहीं पंजाब सरकार में मंत्री परगट सिंह ने सिद्धू के बचाव में कहा,
Image embed
पंजाब सरकार की तरफ से करतारपुर साहिब के दर्शन करने के लिए भेजे गए पहले जत्थे में सिद्धू का नाम नहीं था. पहले जत्थे में CM चरणजीत चन्नी, उनका परिवार, 3 मंत्रियों और कुछ विधायक ही करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान गए थे.

Advertisement

Advertisement

()