शराब घोटाले से दिल्ली को 2 हजार करोड़ की चपत लगी... CAG रिपोर्ट के हवाले से BJP का बड़ा दावा
Delhi Assembly Election: BJP ने CAG Report का हवाला देते हुए AAP को घेरा है. BJP ने आरोप लगाया है कि शराब नीति घोटाले में दिल्ली को 2000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है. BJP के इस आरोप पर AAP नेता Sanjay Singh ने पलटवार किया है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक हैं (Delhi Assembly Election). कड़कड़ाती सर्दी के बीच राजधानी दिल्ली का राजनीतिक गलियारा गर्म है. इन सबके बीच अब BJP ने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को घेरा है. BJP ने आरोप लगाया है कि शराब नीति घोटाले में दिल्ली को 2000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है. BJP के इस आरोप पर AAP नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने पलटवार करते हुए कहा है कि CAG रिपोर्ट कहां है? क्या ये BJP दफ्तर में फाइल हो रही है.
‘2,026 करोड़ का नुकसान’आजतक के पत्रकार हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, BJP के सूत्रों ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए AAP पर गंभीर आरोप लगाए हैं. BJP ने आरोप लगाया है कि शराब नीति घोटाले की वजह से दिल्ली को 2,026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. BJP सूत्रों का कहना है कि पॉलिसी लागू करने में चूक हुई है. AAP नेताओं को रिश्वत भी मिली है. यह पहली बार है, जब शराब घोटाले से नुकसान का आंकड़ा सामने आया है.
क्या आरोप लगाए BJP ने?CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए BJP ने कहा कि मनीष सिसोदिया के नेतृत्व वाले मंत्रियों के समूह (GOM) ने एक्सपर्ट्स की सिफारिशों को नजरअंदाज कर दिया था. शिकायतों के बाद सभी संस्थाओं को बोली लगाने की अनुमति दी गई. BJP के मुताबिक, CAG रिपोर्ट में 2,026 करोड़ का हिसाब इस तरह दिया गया है.-
- खुदरा विक्रेताओं ने पॉलिसी अवधि खत्म होने तक लाइसेंस अपने पास रखा, वहीं कुछ ने पॉलिसी अवधि समाप्त होने से पहले ही लाइसेंस वापस कर दिए. क्योंकि सरकार ने सरेंडर किए गए खुदरा लाइसेंसों के लिए दोबारा टेंडर नहीं दिया, इससे सरकारी खजाने पर करीब 890 करोड़ का बोझ पड़ा.
- जोनल लाइसेंस धारकों को जो छूट दी गई. उससे 941 करोड़ का नुकसान हुआ.
- कोविड में जोनल लाइसेंस धारकों को 144 करोड़ रुपये की लाइसेंस शुल्क में छूट दी गई.
- सुरक्षा जमा राशि के गलत संग्रहण के कारण राजस्व में 27 करोड़ रुपये की और हानि हुई.
इसके अलावा भी BJP ने कई चूकें गिनाईं. जिनसे दिल्ली को नुकसान हुआ.
AAP ने किया पलटवारBJP के आरोपों पर AAP नेता संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा-
BJP ने AAP को घेरा“ये CAG रिपोर्ट कहां है?...ये दावे कहां से आ रहे हैं? क्या ये BJP ऑफिस में फाइल किए गए हैं?... BJP नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. एक तरफ उनका दावा है कि CAG रिपोर्ट पेश ही नहीं की गई है, दूसरी तरफ वो ऐसे दावे करते हैं?”
BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया-
“BJP पहले दिन से ही एक बात कह रही है कि 2026 करोड़ का घोटाला जानबूझकर किया गया घोटाला है. CAG रिपोर्ट के मुताबिक यह एक सोची समझी साजिश थी... जो परियोजना बनाई गई थी उसमें फेर-बदल किए गए थे. हर बार सरकारी नियमों की अवहेलना की गई थी…'
सचदेवा ने पूछा है कि क्यों अरविंद केजरीवाल CAG रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर नहीं रख रहे हैं?
ये भी पढ़ें: 96 लाख के पर्दे, टाइल्स, टीवी, मिनीबार पर करोड़ों खर्च, केजरीवाल के CM वाले घर की सरकारी रिपोर्ट आ गई
कांग्रेस ने क्या बोला?कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने भी AAP पर घोटाले का आरोप लगाया. उन्होंने कहा-
“... CAG ने कहा है कि शराब नीति में 2000 करोड़ का घोटाला हुआ है... अब तो यह बात स्पष्ट हो गई है कि उन्होंने(अरविंद केजरीवाल) गलत काम किया है... उन्होंने सरकारी खजाना खाली कर दिया है.”
बताते चलें कि CAG की रिपोर्ट को अभी दिल्ली विधानसभा में पेश किया जाना है.
वीडियो: दिल्ली के शराब नीति घोटाले की जांच में बड़ा दावा, मौजूदा मुख्यमंत्री की बेटी का नाम सामने आने से बवाल

.webp?width=60)

