जिसको बर्ड फ्लू कहा जा रहा है, उस बीमारी का ऑफिशियल नाम एवियन इंफ्लुएंजा होताहै. वैसे ही जैसे नंदू का स्कूल का नाम जानकीप्रसाद होता है. वैसे तो बीमारीजानलेवा हुआ करती है, पर एक फैक्ट ये भी है कि ये बीमारी आपको चिकन खाने से नहींहोती, बशर्ते चिकन ढंग से पकाया गया हो. इस एवियन इंफ्लुएंजा यानी H5N1 की वजहसे लोग दहशत में हैं. इसमें विडंबना वाली बात ये है कि इंडिया के खुद को एवियनइंफ्लुएंजा यानी H5N1 के मुक्त घोषित करने के कुछ ही महीनों बाद ऐसी खबरें आईं किदिल्ली जू और साउथ दिल्ली के डियर पार्क को बंद कर दिया गया. ये कदम कई देशीप्रवासी पंछियों के फ्लू से मर जाने के बाद ये कदम उठाया गया.एवियन इंफ्लुएंजा हो कौन तुमजनरली हम लोग इसको बर्ड फ्लू कहते हैं. जो कि पक्षियों से पक्षियों मे फैलने वालीबीमारी है. और कभी-कभार ये पक्षियों से इंसानों को भी हो जाती है. इंडियन एक्सप्रेसके हिसाब से इंसानों से इंसानों को ये बीमारी ज्यादातर सेक्स करने या फिर फिजिकलकॉन्टैक्ट में बने रहने से होती है. वैसे ये रेयर है, पर इंफेक्शन हो जाने पर येखतरनाक हो सकता है और 60 परसेंट केसेज में तो ये जानलेवा भी हो सकता है. इंडिया उन6 देशों में से एक है, जिनमें ये बीमारी पक्षियों के बीच फैल रही है. पिछली मई मेंजब ऐसा हुआ था तो कर्नाटक की पोल्ट्री में ही 33 हजार मुर्गे-मुर्गियां मारे गए थे.इससे बचाव का कोई भी टीका अभी तक नहीं बना है. WHO के हिसाब से कई सारे मामलों मेंएविएन इंफ्लुएंजा के वायरस ने कुछ लोगों को सीरियसली इंफेक्ट किया है. इन्हें येइंफेक्शन डायरेक्ट या इनडायरेक्ट कॉन्टैक्ट के चलते ही हुआ था. पर कोई ऐसा सबूतनहीं मिला है कि अच्छे से पके हुए खाने से किसी को फ्लू हुआ हो. WHO ने इस बात परजोर दिया है कि जानवरों में फ्लू होने का खतरा रोका जाए, यही सबसे सही कदम होगा,इंसानों में इसका खतरा रोकने के लिए.फ्लू है, तो ये होंगे लक्षणकिसी भी सीजनल फ्लू की तरह बुखार, शरीर दर्द, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द औरथकान जैसी चीजें इसके लक्षण हैं. इस फ्लू के होने के बाद इंसान की हालत तेजी सेबिगड़ती है. और सांस लेने वाला सिस्टम फेल हो जाता है. बहुत ज्यादा डर बर्ड फ्लू कातब बढ़ गया था, जब साइंटिस्ट ने रिसर्च के जरिए बताया था कि बर्ड फ्लू महामारी भीबन सकता है.दिल्ली में क्या बवाल है?मंगलवार को दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क को पानी वाले 9 पक्षियों के एवियनइंफ्लुएंजा से मरने के बाद बंद कर दिया गया था. जू के अफसरों ने बताया है कि मरनेवाले पक्षी पेंटेड स्टॉर्क, बत्तख और पेलिकन थे. जो कि आस-पास से ही उड़कर इन दिनोंयहां चले आते हैं. बंद करने के पीछे रीजन ये बताया गया था कि पक्षियों से इंसान डीलकरते हैं, तो ऐसे में वो भी इंफेक्टेड हो सकते थे.इंडिया बर्ड फ्लू फ्री कब बनेगाइंडियन एक्सप्रेस के हिसाब से ही मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स ने कुछ दिनपहले ही भारत को एवियन इंफ्लुएंजा यानी H5N1 से 5 सितंबर को ही मुक्त घोषित कियाथा. इंडिया में फ्लू का लास्ट मामला 9 मई को कर्नाटक के बीदर डिस्ट्रिक में नोटिसमें आया था. 14 सितंबर को सरकार ने एक बयान जारी कर कहा था कि फ्लू के और मामलेरजिस्टर नहीं हुए हैं. जबकि सेंटर ने स्टेट को जो लेटर भेजे थे उसमें लिखा था किइसके मामलों पर नजर बनाए रखें. जो डेटा WHO के पास है उसके हिसाब से इसके बाद सेमहाराष्ट्र, तेलंगाना, त्रिपुरा और मणिपुर से कुछ मामले रिपोर्ट हुए थे. हालांकिभारत में इस बीमारी से 2003 के बाद कोई भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई है. इसलिए कुछक्लियर अभी कहा नहीं जा सकता. घालमेल है.जब H5N1 फैला हो तो क्या चिकेन और अंडे खाना सेफ होगा?मजे से खा सकते हैं, अगर खाना अच्छे से पकाया हुआ हो. अभी तक ऐसा कोई भी मामलारिपोर्ट नहीं हुआ है कि मांस खाने से फ्लू हुआ हो. यहां तक कि लोग बिना किसीप्रोटेक्शन के पक्षियों के साथ थे. किसी पानी के टैंक में इंफेक्टेड पक्षी ने बीटभी की हो और कोई उसके संपर्क में आकर इंफेक्टेड हुआ हो, ऐसा भी कोई केस नहींहै. लेकिन इंडिया में तेजी से लोगों में बर्ड फ्लू फैल रहा है, क्या इसको रोका जासकता है? इंडिया ने ओसिल्टामिविर नाम की दवा का स्टॉक इकट्ठा कर रखा है. जरूरत भरके फ्लू मास्क भी इंडिया में हों, इसका जुगाड़ किया जा रहा है. टेस्टिंग लैब कीजरूरत इसके साथ ही बढ़ेगी. एनिमल हस्बैंड्री ने बायोसेफ्टी लैब बनाई हैं. और दिल्लीसरकार ने भी इसके पास टैमीफ्लू का पर्याप्त स्टॉक है. ओसिल्टामिविर का ये सिंपलवाला नाम है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -रंगा-बिल्ला: भारत का सबसे वीभत्स मर्डर केस, जिसने PM की नींद हराम कर दीपाक कलाकारों पर अभय देओल ने जो कहा, उससे 'ताईजी' नाराज हो सकती हैंकौन है अभिषेक वर्मा, जिस पर वरुण गांधी की सेक्स सीडी बनाने का आरोप हैदंगल VS सुल्तान: 5 कारण, क्यों आमिर की फिल्म ज्यादा बेहतर लग रही है!औरतें तिरंगा उठाएं, इससे पहले उनका स्त्रीत्व निकालना जरूरी है