खाली दुकान-उदास पापा की फोटो लड़के ने डाली और ट्विटर ने कमाल कर दिया
ये दुकान चल नहीं रही थी, अब वर्ल्ड फेमस है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
अपने यहां सोशल मीडिया मतलब ट्रोलिंग, गलबजी, फोटो शोटो और धत्तेरे की लत्तेरे की. बहुत कम लोग इसका सही इस्तेमाल करते हैं. ज्यादातर लोग टांगखिंचाई वाले या अपनी हंसी खुशी वाले मोमेंट्स शेयर करते हैं. लेकिन अमेरिका में एक लड़के ने अपनी उदासी का कारण शेयर किया. और वो कारण खतम हो गया.
फुल पकवान लेकिन ग्राहकों से खाली दुकान
पहले सुनो पूरी कहानी. अमेरिका के टेक्सास में एक दुकान खुली. बिली डोनट्स. दुकान खुल गई लेकिन ग्राहक नदारद. दुकानदार के बेटे ने दुकान की और अपने पापा की फोटो खींची. ट्विटर पर डाल दी. कैप्शन लिखा- मेरे पापा उदास हैं क्योंकि कोई उनकी नई डोनट शॉप पर नहीं आया.
ग्राहक तो तुरंत नहीं आए लेकिन ट्विटर पर ऐसा रेस्पॉन्स आया के कलेजा हरा हो जाए. अभी तक इसके 3 लाख से ज्यादा रिट्वीट हो चुके हैं. और जहां सेलिब्रिटी लोग लग जाएं वो तो किसी को भी फेमस कर सकते हैं. लोग उनको लाखों करोड़ों रुपए देते हैं प्रचार करने के लिए. बिली डोनट्स का ट्वीट रिट्वीट करते हुए अमेरिका के मशहूर यूट्यूबर केसी नाइस्टैट ने लिखा OMW. यानी ऑन माई वे. माने कि भैया निकल चुके हैं, बस पहुंच रहे हैं.My dad is sad cause no one is coming to his new donut shop 😭 pic.twitter.com/y5aGB1Acrc
— billy's donuts (@BillysDonutsHTX) March 9, 2019
OMW https://t.co/MrWekHraTO — Casey Neistat (@CaseyNeistat) March 10, 2019फिर ट्विटर खुद कूद पड़ा इस ट्वीट पर. लिखा कि भैया हम भी आ रहे हैं कल सवेरे.
अगले दिन ट्विटर सच्ची मुच्ची वहां पहुंच गया.You donut want to miss out on Billy’s and neither do we! We’ll be there tomorrow morning 🍩♥️#LoveTwitter https://t.co/NpTAXW4R53
— Twitter (@Twitter) March 10, 2019
💛 @hibillyby pic.twitter.com/bPNfiQLCSS — Twitter (@Twitter) March 11, 2019फिर बिली डोनट्स ने बताया कि "एक अपडेट बताना था. हमारे सारे डोनट्स बिक गए. आप सब बहुत अच्छे हैं. हम कैसे सबको थैंक्यू बोलें जिन्होंने लोकल बिजनेस को इतना सपोर्ट किया. ये मेरे और मेरी फैमिली के लिए बहुत मायने रखता है."
तो भैया ये भौकाल है सोशल मीडिया का. यहां बायकॉट में खर्च होने वाले लोग इसका इस्तेमाल कब कर पाएंगे, ऊपर वाला जाने. वैसे दुनिया में सब कुछ निगेटिव नहीं है. बहुत कुछ अच्छा भी हो रहा है हमारे आस पास. ये बताने के लिए ऐसी कहानियां आती रहनी चाहिए.Just wanted to update yall! We completely sold out of donuts and kolaches! You are all amazing. I can't thank everyone enough for coming out and supporting local businesses. This means so much to my family ❤️ pic.twitter.com/o3GQcKvVnG
— billy's donuts (@BillysDonutsHTX) March 10, 2019

