The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bikers kidnapped child tricked mother using mahendra singh dhoni name ranchi news

धोनी का नाम लेकर गरीब मां को धोखा दिया, बच्चा गायब कर दिया, 4 दिन से कुछ पता नहीं

झारखंड की राजधानी रांची में ये कांड हुआ है. महेंद्र सिंह धोनी भी यहीं रहते हैं. लेकिन इसमें धोनी का नाम कैसे आया है? पुलिस ने महिला के बयान को लेकर क्या-क्या बताया?

Advertisement
pic
27 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 27 अक्तूबर 2023, 09:15 AM IST)
bikers kidnapped child tricked mother using mahendra singh dhoni name ranchi news
बिजली ऑफिस ले जाकर बोले कि यहीं पैसे बंट रहे हैं (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

झारखंड की राजधानी रांची में डेढ़ साल के एक बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है. आरोप है कि बदमाशों ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का नाम लेकर उसकी मां को फंसाया और मौका देखते ही बच्ची को उठाकर फरार हो गए. घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन मासूम का कोई पता नहीं चला है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

मामला रांची के जगन्नाथपुर का है. यहां रहने वाली मधु 22 अक्टूबर को अपने दो बच्चों के साथ कुछ खरीदारी करने निकली थीं. बेटा डेढ़ साल का और बेटी आठ साल की. एक स्टाल पर खरीदारी करते वक्त बाइक पर सवार एक युवक और एक महिला वहां पहुंचे.

मधु की शिकायत के मुताबिक, उन दो लोगों ने उसे बताया कि कुछ दूरी पर महेंद्र सिंह धोनी जरूरतमंदों को पांच हजार रुपये और घर बांट रहे हैं. मधु उनकी ये बात मानकर अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ बाइक पर बैठ गईं. उन्होंने आठ साल की बच्ची को स्टॉल के पास ही छोड़ दिया.

आरोपी कथित तौर पर मधु को हरमू इलाके के बिजली ऑफिस के पास ले गए और बोले कि इसी ऑफिस में पैसे बांटे जा रहे हैं. आरोप है कि मधु का ध्यान भटकते ही दोनों आरोपी उसके डेढ़ साल के बच्चे को लेकर मौके से फरार हो गए. मधु ने मामले की शिकायत अरगोड़ा थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. 

ये भी पढ़ें- यूपी: दिनदहाड़े शख्स और दो बच्चों की किडनैपिंग, ट्रैफिक जाम ने कैसे जान बचा ली?

रांची के SSP चंदन सिंह ने इंडिया टुडे को बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और बच्ची को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि मधु के बयानों में समानता नहीं है जिसकी पुष्टि की जा रही है. SSP के मुताबिक, मधु ने शुरुआत में बताया था कि अपहरणकर्ताओं ने उसे गरीबों के लिए एक सरकारी योजना के बारे में बताया था, लेकिन बाद में उसने अपनी बात बदली और कहा कि आरोपियों ने धोनी का नाम लिया था. 

वीडियो: पड़ताल: गौतम गंभीर ने कपिल देव की 'किडनैपिंग' वाला वीडियो डाला, हाल पूछा.. उसका सच ये निकला

Advertisement

Advertisement

()