The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bijnor principal had forbidden student to roam enraged student beat up principal

बिजनौर में प्रिंसिपल ने छात्रों से कहा, "बाहर मत घूमो, पढ़ाई क्यों नहीं करते", उन्होंने पीट दिया

बिजनौर में प्रिंसिपल ने छात्र को घूमने से मना किया तो दो छात्रों ने उन पर हमला कर दिया. पुलिस ने एक आरोपी छात्र सादिक को हिरासत में ले लिया है. दूसरे आरोपी प्रिंस की तलाश की जा रही है.

Advertisement
pic
11 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 11:42 PM IST)
bijnor principal had forbidden student to roam enraged student beat up principal
प्रिंसिपल के घूमने से मना करने पर छात्र ने उनकी पिटाई दी. (तस्वीर-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

यूपी के बिजनौर में एक कॉलेज प्रिंसिपल को छात्रों को पढ़ने के लिए कहना भारी पड़ गया. खबर के मुताबिक छात्र कॉलेज के बाहर घूम रहे थे. प्रिंसिपल ने उन्हें बाहर घूमने से मना किया और पढ़ाई पर ध्यान देने की हिदायत दी. आरोप है कि बाद में छात्रों ने प्रिंसिपल की पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने एक आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है.

क्या है मामला?

इंडिया टुडे से जुड़े संजीव की रिपोर्ट के मुताबिक घटना राजा हरबंस सिंह इंटर कॉलेज की है. बुधवार, 11 सितंबर को प्रिंसिपल मेघराज सिंह जैसे ही कॉलेज पहुंचे छात्रों ने उन पर हमला कर दिया. प्रिंसिपल के शोर मचाने के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो जाते हैं. इस घटना में प्रिंसिपल को अंदरूनी चोट आई है. उनकी पिटाई के बाद कॉलेज के अन्य शिक्षकों में आक्रोश फैल गया. सभी इकट्ठा होकर थाने पहुंच गए. 

प्रिंसिपल और अन्य शिक्षक छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए वहीं थाने में ही बैठ गए. इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी छात्र सादिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी. दूसरे आरोपी प्रिंस की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें- 11 साल से पुलिस जिस युवक की हत्या की जांच कर रही थी, वो जिंदा लौट आया

रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि घटना के दौरान दोनों छात्रों ने अपना मुंह ढका हुआ था. जब उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े. लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए. प्रिंसिपल ने बताया कि उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि कुछ दिन पहले कॉलेज के एक छात्र सादिक को अनावश्यक घूमने से रोका था. इस बात से नाराज सादिक ने सतवीर नाम के एक दूसरे छात्र के साथ मिलकर उनकी पिटाई करने का इरादा कर लिया.

पुलिस ने क्या बताया?

मामले की जानकारी देते हुए CO सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि प्रिंसिपल के साथ मारपीट की घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है. संग्राम सिंह ने बताया कि पीड़ित प्रिंसिपल का मेडिकल करवाया गया है. आरोपी सादिक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

वीडियो: थाने में पिटाई का वायरल वीडियो सहारनपुर का, यूपी पुलिस मानने को तैयार नहीं!

Advertisement

Advertisement

()