बिहार: 'जहरीली शराब' पीने से 7 लोगों की मौत? जांच के लिए पुलिस ने बनाई स्पेशल टीम
Bihar: स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि ये मौतें 'जहरीली शराब' पीने की वजह से हुई हैं. हालांकि, पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है. चूंकि मृतकों के शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है. इसलिए मौत के कारणों का पता लगाना और भी मुश्किल हो गया है.
.webp?width=210)
बिहार के पश्चिमी चंपारण (West Champaran) में 7 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दावा किया जा रहा है कि ये मौतें जहरीली शराब पीने की वजह से हुई हैं. हालांकि, पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है. चूंकि मृतकों के शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है. इसलिए मौत के कारणों का पता लगाना और भी मुश्किल हो गया है. पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की है.
मौत की वजह स्पष्ट नहींमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला पश्चिमी चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, पिछले चार दिनों में 7 लोगों की मौत हो चुकी है. स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि ये मौतें जहरीली शराब पीने की वजह से हुई हैं. इनमें से पहली मौत 15 जनवरी को हुई थी. पुलिस को इन मौतों की सूचना 19 जनवरी को मिली.
हालांकि जिला पुलिस अधीक्षक (SP) शौर्य सुमन ने स्पष्ट किया है कि मौत का कारण शराब से संबंधित नहीं है. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ट्रैक्टर की चपेट में आकर मर गया था. जबकि दूसरे को लकवा मार गया था. बाकी 5 मौतों का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है.
जांच के लिए स्पेशल टीम गठितपुलिस का कहना है कि मृतकों का अंतिम संस्कार पहले ही हो चुका है. इसलिए मौत की असल वजह पता लगाने में कठिनाई हो रही है. मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम गठित की है. पश्चिमी चंपारण के उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि जांच टीम को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. टीम यह भी पता लगाएगी कि पिछले तीन-चार दिनों में लौरिया क्षेत्र में किन-किन लोगों की मौत हुई.
ये भी पढ़ें: बिहार में शराबबंदी के बावजूद रात में शराब पीते हैं जीतन राम मांझी और पुलिस पकड़ती भी नहीं है
‘जहरीली शराब’ पीने से मौतवहीं, मृतकों के परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने की वजह से ये मौते हुई हैं. एक मृतक के भाई ने बताया-
मेरे भाई प्रदीप ने अपने दोस्त मनीष के साथ शराब पी थी. दोनों की मौत हो गई.
बताते चलें कि अप्रैल 2016 से बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर बिहार सरकार ने बैन लगा दिया था. इसके बावजूद राज्य में जहरीली शराब से मौत की घटनाएं आती रहती हैं.
वीडियो: Bihar: ज़हरीली शराब से 25 की मौत, 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

.webp?width=60)

