The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bihar-vaishali-sdm-slaps-anganwadi-sevika-husband-bihar-state-anganwadi-workers-union-demands-action-on-him

बिहार: जिस शिकायत पर SDM ने आंगनवाड़ी सेविका के पति को जड़े थप्पड़, वो उन पर ही आ पड़ी!

कर्मचारी यूनियन ने जिला अधिकारी को पत्र लिखकर SDM पर कार्रवाई की मांग भी की है.

Advertisement
pic
23 मई 2022 (अपडेटेड: 27 मई 2022, 03:47 PM IST)
bihar vaishali
bihar vaishali
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार के वैशाली जिले में एक थप्पड़बाज SDM का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में SDM एक शख्स पर थप्पड़ जड़ते दिखाई दे रहे हैं. आजतक से जुड़े संदीप आनंद की रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो असल में वैशाली जिले के देसरी प्रखंड कार्यालय का है. यहां शनिवार 21 मई को महनार अनुमंडल के SDM सुमित कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) के कार्यालय पहुंचे. वहां उन्हें एक सेविका के बदले उसका पति मौके पर काम करता मिल गया. फिर क्या था, SDM ने वहीं फैसला करते हुए थप्पड़ों की बरसात कर दी.

अब मामले में बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने SDM के थप्पड़बाजी कांड पर कड़ी आपत्ति जताई है. कर्मचारी यूनियन ने जिला अधिकारी को पत्र लिखकर SDM पर कार्रवाई की मांग भी की है.

पूरा मामला क्या है?

आजतक की खबर के मुताबिक महनार SDM सुमित कुमार को शिकायत मिली थी कि देसरी प्रखंड कार्यालय में दलालों का बोलबाला है, यहां सेविकाओं की जगह उनके पति कार्यालय में मौजूद रहते हैं. शिकायत स्थानीय देसरी की महिला प्रखंड प्रमुख निशु कुमारी की तरफ से की गई थी. इसके बाद SDM सुमित कुमार जांच करने देसरी प्रखंड कार्यालय पहुंचे. यहां सेविका के बदले उसके पति को मौजूद देख SDM का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने महिला के पति को थप्पड़ जड़ दिए और FIR दर्ज कराने का भी आदेश दिया.

SDM के आदेश पर सेविका राधा कुमारी के पति अशोक पासवान पर FIR दर्ज कराई गई. उसके बाद उन्हें जेल भी भिजवा दिया गया था. SDM ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को हिदायत भी दी कि दफ्तर में पत्नी की जगह पतियों को काम करने की इजाजत न मिले. लेकिन बाल विकास परियोजना अधिकारी रेणू कुमारी ने SDM के ऊपर ही सवाल दाग दिया कि आपकी इस जांच में महिला प्रमुख की जगह उनके पति किस हैसियत से यहां मौजूद हैं. रेणू कुमारी ने आरोप लगाया,

‘SDM जिस शिकायत पर जांच करने कार्यालय पहुंचे थे, वो शिकायत देशरी की महिला प्रमुख निशु कुमारी ने की थी. जबकि SDM सुमित कुमार महिला प्रमुख की जगह उनके पति के साथ जांच करने पहुंचे थे.’

खबर लिखे जाने तक इस पूरी मामले को लेकर किसी भी पक्ष की सफाई नहीं आई थी. फिलहाल कोई भी अधिकारी इस पर कुछ भी कहने से बच रहा है.

नेतानगरी: राज्यसभा चुनाव का तिहाड़ जेल कनेक्शन शो में पता चल गया

Advertisement

Advertisement

()