The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bihar Triveniganj St. John Public School a child studying together in class 3 shot a child by gun of class 4

बिहार में तीसरी क्लास के बच्चे ने चौथी क्लास के स्टूडेंट को गोली मार दी, घर से लेकर आया था पिस्तौल

घटना त्रिवेणीगंज सैंट जॉन पब्लिक स्कूल में हुई है. 31 जुलाई की सुबह स्कूल में असेंबली चल रही थी, उसी वक्त तीसरी कक्षा के एक छात्र ने चौथी कक्षा में पढ़ रहे एक छात्र पर गोली चला दी. गोली छात्र के हाथ में लगी.

Advertisement
Bihar school student gun
घटना के बाद छात्र को त्रिवेणीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया. (फ़ोटो/आजतक)
pic
मनीषा शर्मा
31 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 31 जुलाई 2024, 07:08 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बिहार के सुपौल ज़िले में एक तीसरी कक्षा के बच्चे ने चौथी कक्षा के बच्चे को स्कूल में गोली मार दी. बताया जा रहा है कि बच्चा घर से बैग में पिस्टल लेकर चला था. गोली लगने के बाद पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया. पुलिस ने कहा है कि गोली मारने वाला बच्चा अभी फरार है. इस मामले में स्कूल के डायरेक्टर को हिरासत में लिया गया है.

आजतक से जुड़े राम चंद्र मेहता की रिपोर्ट के मुताबिक घटना त्रिवेणीगंज सैंट जॉन पब्लिक स्कूल में हुई है. 31 जुलाई की सुबह स्कूल में असेंबली चल रही थी, उसी वक्त तीसरी कक्षा के एक छात्र ने चौथी कक्षा में पढ़ रहे एक छात्र पर गोली चला दी. गोली छात्र के हाथ में लगी. घटना के बाद छात्र को त्रिवेणीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल घायल छात्र का नाम मोहम्मद आसिफ है. जिस छात्र ने गोली मारी उसकी उम्र 6-7 साल बताई जा रही है. वहीं पीड़ित छात्र की उम्र 10-11 साल बताई जा रही है. आजतक से बातचीत के दौरान आसिफ की मां ने बताया कि उन्होंने आसिफ को स्कूल भेजा. उसके कुछ देर बाद स्कूल से फोन आया. उन्हें बताया गया कि उनके बेटे की तबीयत खराब है. बच्चे को गोली कहां लगी इसे लेकर अलग-अलग जानकारी है. आसिफ की मां ने बताया,

Image embed

यह भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय मूल के शख्स की गोली मारकर हत्या, 23 दिन पहले शादी हुई थी

मामले पर त्रिवेणीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि तीसरी कक्षा का बच्चा अपने स्कूल बैग में पिस्टल लेकर आया था. उनके मुताबिक पीड़ित बच्चे के बाएं हाथ की हथेली में गोली लगी है. इलाज के बाद पीड़ित बच्चा खतरे से बाहर है.

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद स्कूल के डायरेक्टर को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ जारी है. 

वीडियो: 100 राउंड फायरिंग,6 पुलिसवाले सस्पेंड, बरेली गोली कांड का पूरा सच क्या?

Advertisement

Advertisement

()