The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bihar SP accused of locking five policemen, demand for judicial inquiry into the matter

काम से खुश नहीं थे, SP ने पांच पुलिसकर्मियों को हवालात में बंद कर दिया!

बिहार के नवादा का मामला है. SP ने इस खबर को फर्ज़ी खबर बताया है

Advertisement
bihar sp lockup viral
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (साभार: सोशल मीडिया)
pic
मनीषा शर्मा
11 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 11 सितंबर 2022, 06:22 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बिहार के नवादा में पुलिस अधीक्षक (SP) पर पांच पुलिसकर्मियों को हवालात में बंद करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार को हुई. बताया जा रहा है कि SP, पुलिसकर्मियों के काम से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए उन्होंने दो घंटे के लिए पुलिसकर्मियों को हवालात में बंद कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. अब बिहार पुलिस एसोसिएशन ने 10 सितंबर को घटना की न्यायिक जांच की मांग की है.

वीडियो में पांचो पुलिसकर्मियों को लॉकअप के अंदर एक-दूसरे से बात करते देखा जा रहा है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 8 सितंबर को SP गौरव मंगला तीन असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर से नाराज थे. और गुस्से में उन्होंने पुलिसकर्मियों को लॉकअप में बंद कर दिया.

Embed

रिपोर्ट के मुताबिक कई पत्रकारों ने SP गौरव मंगला से संपर्क किया तो उन्होंने इस खबर को 'फर्ज़ी खबर' बताया है. और सीनियर पुलिस अधीक्षक ने कोई टिप्पणी नहीं दी है. लेकिन बिहार पुलिस एसोसिएशन ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की है. बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा, 

Embed

चीफ सेक्रेटरी ने सीनियर को दी चेतावनी 

इस घटना के बाद बिहार चीफ सेक्रेटरी आमिर सुभानी ने सीनियर पुलिस अधिकारीयों के लिए एक पत्र जारी किया. जिसमें उन्होंने अपने से नीचे काम करने वाले कर्मचारियों के साथ सही से व्यवहार करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि अभद्र भाषा का प्रयोग या किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Image embed

उन्होंने कहा कि बिना वजह किसी को सस्पेंशन देना या कोई डिपार्टमेंटल एक्शन लेना मानसिक प्रताड़ना माना जाएगा और ऐसा करने पर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्हें ससपेंड भी  किया जा सकता है.

नीतीश कुमार और KCR से पत्रकारों ने PM कैंडिडेट पर सवाल किया, जवाब वायरल हो गया

Advertisement

Advertisement

()