The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bihar Sharif violence one dead CCTV of digital shop loot viral

बिहार: 'टीवी उखाड़ ले गए, लैपटॉप लूट लिया'- दंगे का CCTV, बिहार शरीफ में एक मौत

पैरामिलिट्री की 10 कंपनियां बिहार भेजी गईं.

Advertisement
pic
2 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 2 अप्रैल 2023, 03:08 PM IST)
Bihar Sharif
बिहार शरीफ में अबतक 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. (फोटो- सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार में रामनवमी के बाद भड़की हिंसा अबतक थमी नहीं है. ताजा जानकारी के मुताबिक नालंदा के बिहार शरीफ में हिंसा की वजह से अबतक एक शख्स की मौत हो गई है. 1 अप्रैल को इलाके में बवाल हुआ था. पहाड़पुर क्षेत्र में फायरिंग भी हुई थी जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए थे. पुलिस ने घायलों में से एक शख्स की अस्पताल में मौत की पुष्टि की है.

बिहार में हो रही हिंसा के बीच गृहमंत्री अमित शाह आज नालंदा में रैली रहे हैं. हालात को देखते हुए पैरामिलिट्री की 10 कंपनियां बिहार भेजी गई हैं. इस बीच माहौल बिगाड़ने और हिंसा भड़काने वालों की धरपकड़ भी जारी है. बिहार में अबतक 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें 80 बिहार शरीफ से पकड़े गए हैं. साथ ही धारा 144 भी लागू कर दी गई है.

'टीवी लूटने का  CCTV'

बिहार शरीफ में दंगों के दौरान जावेद आज़म की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान में हुई लूट का सीसीटीवी भी सामने आया है. फुटेज में दिख रहा है कि कैसे उपद्रवी दुकान में घुसकर टीवी, और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामानों को लूट रहे हैं. दुकान में एक साथ 25-30 लड़के घुसते हैं. कोई लैपटॉप उठाता है तो कोई टीवी उखाड़ता है. कोई मोबाइल लूटता है तो कोई आई-पैड.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, हिंसा करने वालों ने उनकी दुकान में तोड़फोड़ की और करीब साढ़े तीन करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक सामानों को लूट लिया. जावेद का भाई बीजेपी से जुड़ा है. उनकी दुकान का उद्घाटन बीजेपी नेता मंगल पांडे ने किया था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

क्यों हुआ बवाल?

नालंदा के बिहारशरीफ में 31 मार्च को रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली गई. नालंदा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला भी है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झड़प हुई. 31 मार्च को गगन दीवान इलाके से यात्रा निकल रही थी. इसी दौरान किसी बात पर दो गुटों में बहस शुरू हुई. बहस ने ऐसा रूप लिया कि भीड़ बेकाबू होकर पत्थरबाजी करने लगी. गाड़ियों में आग लगा दी गई. यहां तक कि फायरिंग भी शुरू हो गई.

 

 

वीडियो: बिहार के किशनगंज में हाथियों का उत्‍पात, घरों-खेतों को पहुंचाया नुकसान

Advertisement

Advertisement

()