बिहार: 'धार्मिक आयोजन में शामिल' ट्रक ने कइयों को रौंदा, 7 बच्चों समेत 12 लोग मारे गए
कुछ रिपोर्टों के मुताबिक हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है.

बिहार के वैशाली जिले में रविवार, 20 नवंबर की रात एक ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया. इस दुर्घटना में 12 से 15 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में छह से आठ बच्चे शामिल हैं (Bihar Vaishali Truck Accident 12 Died). आरोपी ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. खबर है कि जिस ट्रक से ये हादसा हुआ, वो किसी धार्मिक आयोजन में शामिल था. घटना में घायल हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है.
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र की है. यहां 20 नवंबर की रात को कुछ लोग खाना खाकर वापस लौट रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है. लेकिन जल्दी ही ये संख्या 12 तक पहुंच गई. कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मृतकों का आंकड़ों 15 है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन देसरी थाना क्षेत्र पहुंचे. वहां से एंबुलेंस के जरिए बच्चों के शवों और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने घटना पर दुख जताया. PMO की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा-
वहीं सीएम नीतीश कुमार ने भी आर्थिक सहायता की घोषणा करते हुए ट्वीट किया-
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक वैशाली के SP ने देर रात ट्रक चालक को पकड़े जाने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि आरोपी ड्राइवर शराब के नशे में था या नहीं, इसकी जानकारी के लिए मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है.
देखें वीडियो- बिहार: गैंगरेप की इस घटना के बाद नीतीश सरकार पर उठ रहे सवाल

.webp?width=60)

