The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bihar police constable shot bride in beatuy parlour in munger one sided love story

दुल्हन सज रही थी, कथित प्रेमी पुलिस कॉन्स्टेबल ब्यूटी पार्लर में घुसा और गोली चला दी!

दुल्हन पर चलाई गोली, फिर खुद पर गोली चलाने की कोशिश की मगर...

Advertisement
bihar constable shot bride in parlour
22 मई को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (फोटो: आजतक)
pic
मनीषा शर्मा
22 मई 2023 (अपडेटेड: 22 मई 2023, 08:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बिहार में एक लड़की शादी के लिए तैयार होने के लिए पार्लर गई थी. उसी समय उसका प्रेमी वहां आया और उसपर गोली चला दी. गोली चलाने वाला आरोपी बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल है. लड़की को गोली मारने के बाद आरोपी ने खुदको भी गोली मारने की कोशिश की, लेकिन गोली चली नहीं. जिसके बाद वो वहां से भाग गया. खैर, 22 मई को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

आजतक से जुड़े गोविंद कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक गोली चलाने वाले पुलिस कॉन्स्टेबल का नाम अमन कुमार गौरव है. इन दिनों पटना में ही तैनात है. महेशपुर गांव निवासी बलराम सिंह का बेटा है. 21 मई को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर तारापुर दियारा के रहने वाले जितेंद्र सिंह की बेटी अपूर्वा कुमारी की शादी थी. रात करीब 8:30 बजे अपूर्वा पटना के कोतवाली इलाके में कस्तूरबा वॉटर चौक पर मौजूद जावेद हबीब ब्यूटी पार्लर तैयार होने गई थी. कुछ देर बाद अमन वहां आया और उसने अपूर्वा पर गोली चला दी. घटना में अपूर्वा गंभीर रूप से घायल हो गई. बाद में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया.

इस मामले में ब्यूटी पार्लर में मैनेजर निधि गुप्ता ने बताया कि पार्लर के सभी लोग काम कर रहे थे. दुल्हन को तैयार किया जा रहा था. उसी समय पुलिस कॉन्स्टेबल आया और उसने दुल्हन पर गोली चला दी. उसने जब खुदको गोली मारने की कोशिश की तो गोली फंस गई. चली नहीं. और पिस्तौल उसके हाथ से छूट गई. वो भागने लगा. पार्लर में काम करने वाले कुछ लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो भाग गया.

सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया, 

Image embed

दूसरी तरफ, अमन ने हिरासत के दौरान पुलिस को बताया कि 19 मई को उसने लड़की से मिलने की कोशिश की, लेकिन मिल नहीं पाया. बाद में उसे ब्यूटी पार्लर का इनपुट मिला. और वहां पर जाकर उसने गोली चला दी.  
 

वीडियो: जिस श्रद्धा से प्यार, उसको ऐसे मारा? आफताब ने पुलिस के सवालों का ये जवाब दिया

Advertisement

Advertisement

()