The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bihar Patna police detained RJD leader son for misbehaving with DSP

RJD नेता के बेटे ने थाने में घुसकर DSP से बदसलूकी की, पुलिस ने हिरासत में लिया

अशरफ अहमद का आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ बदसलूकी की और कुर्ता फाड़ दिया.

Advertisement
Patna police detained RJD leader
दाएं से बाएं: पीरबहोर थाना के SHO, आरोपी अफसर अहमद (साभार: आजतक)
pic
उदय भटनागर
10 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 10 सितंबर 2022, 01:19 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस (Patna Police) ने RJD नेता के बेटे को DSP (डिप्टी सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस) के साथ बदसलूकी के आरोप में हिरासत में लिया है. RJD के पूर्व MLC अनवर अहमद (MLC Anwar Ahmed) के बेटे और सब्जी बाग के वार्ड पार्षद अफशर अहमद ने पीरबहोर थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की. पुलिस ने अफशर अहमद को हिरासत में ले लिया है.

इस मामले को लेकर अफशर अहमद ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके साथ बदसलूकी की और कुर्ता फाड़ दिया. जबकि DSP टाउन अशोक प्रसाद का कहना है कि अहमद ने अपने कपड़े खुद से फाड़े. उन्होंने कहा कि पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद है, सच्चाई सामने आ जायेगी. 

आजतक से जुड़े सुजीत झा की रिपोर्ट के अनुसार 8 सितंबर, गुरुवार की शाम सब्जी बाग इलाके में पुलिस छापेमारी करने गई थी. तभी स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. आरोप है कि लोगों ने एक सिपाही को भी दौड़ाकर पीटा. 9 सितंबर को इसी मामले की जांच के लिए DSP और थानेदार सब्जी बाग इलाके में पहुंचे और एक स्थानीय दुकानदार को शक के आधार पर हिरासत में लिया.

इसी दुकानदार को छुड़ाने के लिए अफशर अहमद थाने पहुंचा था. इस मामले को लेकर पीरबहोर थाना के SHO सबिउल हक़ ने आजतक को बताया,

Image embed

SHO सबिउल हक़ ने आगे बताया कि जिस आरोपी ने सिपाही को पीटा था, उसे पुलिस पकड़ लाई. लेकिन कुछ लोग थाने आकर आरोपी को छुड़ाने लगे. 50 से 60 लोग पुलिस पर दबाव बनाने लगे. SHO ने बताया कि पूर्व MLC अनवर अहमद ने भी पुलिस को धमकी दी कि वो लोगों को बुलाएंगे और हंगामा करेंगे. वहीं उनके बेटे अशरफ अहमद ने DSP से बहस की और गलत शब्दों का इस्तेमाल किया. फिलहाल अशरफ को हिरासत में लिया गया है. 

पूरे मामले के बाद वार्ड पार्षद अफशर अहमद के समर्थकों ने पटना के पीरबहोर थाने के बाहर जमकर हंगामा किया. भीड़ को देखते हुए पीरबहोर थाने को छावनी में तब्दील कर दिया गया. अफशर अहमद को पुलिस ने देर रात जेल भेज दिया, वहीं पूर्व MLC अनवर अहमद हिरासत में लेकर छोड़ दिया. इस मामले में अनवर अहमद ने कहा कि उसके बेटे ने कोई गलती नहीं की है. 

Video- बिहार: CBI रेड पर आरजेडी-बीजेपी ने क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement

()