दिल्ली वाले पॉल्यूशन से बचने के लिए एक ऑड ईवेन फॉर्मूले पर कार चला रहे हैं.बिहार के मंत्री ने बड़ा जोरदार जुगाड़ सुझाया है. पॉल्यूशन से बचने का. पटना में10 सर्कुलर रोड पर रहती है पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की ज्वाइंट फैमिली.उनके बड़के बिटुवा हैं तेज प्रताप. वो बिहार सरकार के हेल्थ मिनिस्टर हैं. क्रिसमसका बड़ा दिन सेलिब्रेट करने को वो अपने घर से घोड़े पर सवार होकर चले. साथ मेंपुलिस डिपार्टमेंट के घोड़े भी दौड़े. 10 सर्कुलर रोड से आधा किलोमीटर दूर ऑफिसियलघर है. वहां तक गए घोड़े पर बैठ कर. मीडिया से बातचीत हुई तो बताया. बहुत सालों बादशौक पूरा करने का मौका मिला. पहले ये रोज का काम था. ये घुड़सवारी लोगों को संदेशदेने के लिए थी. घोड़ा दौड़ाओ प्रदूषण भगाओ के फॉर्मूला पर चलने के लिए.