The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bihar jdu mla denied the allegation of molestation in rajdhani express

चलती ट्रेन में नीतीश के विधायक ने लेडी के साथ की बदमतीजी

विधायक बोले- मैं तो ट्रेन में था ही नहीं. छेड़छाड़ की तो बात ही छड्डो.

Advertisement
pic
19 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 19 जनवरी 2016, 06:21 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
नीतीश कुमार के विधायक छेड़खानी केस में फंसे हैं. विधायक सरफराज आलम पर दिल्ली में रहने वाली लेडी के साथ बदतमीजी का आरोप है चलती ट्रेन में. मामला रविवार को डिब्रूगढ़-राजधानी एक्सप्रेस में ट्रेवल के दौरान का है. आलम ने कहा, 'न तो मैं शराब पीता हूं. न ही मैंने उस दिन ट्रेन में सफर किया. ये सब विरोधियों की साजिश है.' महिला और उसके पति ने आलम पर आरोप लगाया कि जब वो लोग दिल्ली जा रहे थे. तब सामने वाली बर्थ पर ट्रेवल कर रहे जदु विधायक सरफराज ने नशे की हालत में महिला से बदतमीजी की. महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आलम ने कहा, 'अगर मैं ट्रेन में होता और हंगामा किया होता. तो इस बारे में बाकी लोगों को भी पता चलता. अगर मैंने बदतमीजी की होती तो कोई तो होता जो चैन पुलिंग करता. पर ऐसा नहीं हुआ. क्योंकि मैं ट्रेन में था ही नहीं.'

Advertisement

Advertisement

()