The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bihar JDU leader's Son rocky yadav Wanted For Murder, Husband Says: 'Free Me, Will Get Him'

मुझे रिहा करो, बेटे रॉकी से करवा दूंगा सरेंडर: बिंदी यादव

कार ओवरटेक करने को लेकर रॉकी ने किया था मर्डर. पुलिस ने पिता बिंदी को किया गिरफ्तार.

Advertisement
pic
9 मई 2016 (अपडेटेड: 9 मई 2016, 11:06 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बिहार के गया में 'विधान परिषद् मेंबर पुत्र' ने एक लड़के की जान ले ली. गुनाह बस इतना था कि 19 साल के आदित्य ने जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव की कार को ओवरटेक कर दिया था. रॉकी कार से उतरा और आदित्य को गोली मार दी. रॉकी पुलिस की गिरफ्त से अब तक बाहर है. लेकिन 'विधान परिषद् मेंबर पति' बिंदेश्वरी प्रसाद उर्फ बिंदी यादव को पुलिस ने पकड़ लिया है. बिंदी यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

MLC मनोरमा देवी ने कहा, 'मेरा बेटा बेगुनाह है. वो जल्द से जल्द सरेंडर करेगा.'

पुलिस ने बताया कि मनोरमा देवी के पति और एक सुरक्षा गार्ड को 70 राउंड कारतूस और एक कार्बाइन के साथ अरेस्ट किया गया है. आरोप है कि बिंदी यादव ने बेटे को भगाने में मदद की. बिंदी यादव ने कोर्ट में कहा, 'आप मुझे रिहा कर देते हैं तो मैं अपने बेटे रॉकी से सरेंडर करवा सकता हूं.' बता दें कि ये घटना शनिवार रात गया जिले के रामपुर थाना एरिया की है. क्या हुआ था? रॉ़की यादव अपनी लैंड रोवर कार में दोस्तों को बैठाकर कहीं जा रहा था. इसी वक्त में बोध गया से अपने चार साथियों के साथ 20 साल का आदित्य कुमार सचदेवा जिला मुख्यालय लौट रहा था. आदित्य ने आगे बढ़ने के लिए गाड़ी ओवरटेक की. रॉकी इसी बात से चिढ़ गया. रॉकी ने अपनी कार की स्पीड बढ़ाई और आदित्य की कार के आगे जाकर गाड़ी लगा दी. आरोप है कि रॉकी ने कार से उतरकर आदित्य को गोली मार दी. कार में आदित्य के साथ बैठे लोगों के साथ भी मारपीट करने का आरोप रॉकी पर है.
आदित्य की मौत के बाद से उसका परिवार सदमे में हैं. मीडिया की भीड़ के बीच आदित्य की मां ने रोते हुए कहा, 'फोटो खींचो मेरी. खींचो. मदर्स डे के दिन बेटा मुझे गिफ्ट देकर गया है. बहुत बड़ा गिफ्ट.' आदित्य की दादी ने कहा, 'मुझको जलाना, हमारे बेटे से पहले हमको जलाना.'
अब इस पूरे मामले में राजनीति चालू हो गई है. बीजेपी वालों ने प्रोटेस्ट चालू कर दिया है. लोकसभा में भी सोमवार को ये बात गूंजी. बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, 'बिहार में जंगलराज और गुंडाराज फिर लौट आया है.' हालांकि स्पीकर ने इस मुद्दे पर बहस करने की इजाजत नहीं दी. बता दें कि बिंदी यादव पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगे हैं. बिंदी यादव ने कहा, 'मेरे बेटे से खुद को बचाने के दौरान गोली चली है. क्योंकि शराब के नशे में चूर आदित्य ने उसकी पिटाई की थी.' पुलिस ने SUV को मनोरमा देवी के घर से बरामद कर लिया है. bihar-teen-shot-dead

Advertisement

Advertisement

()