अफसर साहब, सफाई मत दीजिए, शराब पीना गुनाह नहीं
बिहार के IAS अफसर जीतेंद्र श्रीवास्तव की एक पुरानी तस्वीर पर उन्हें पड़ी गालियां.
Advertisement

फोटो - thelallantop
फोटो में जीतेंद्र एक बार में बैठे हैं. और फोटो इन्होंने खुद पोस्ट भी नहीं की. किसी और ने इनकी फोटो पोस्ट कर दी. साथ में लिखा, देखो अफसर होकर शराब पीते हैं. बस, लोगों का दिमाग सरक गया. और करने लगे अनाप-शनाप कमेंट.
लोगों का कहना था कि बिहार में जब पूरी शराबबंदी लागू है, तो ऐसे में अफसर का खुद बैठकर शराब पीना एक गैरजिम्मेदाराना और अनैतिक हरकत है.
जीतेंद्र का कहना है कि तस्वीर उन्हें बदनाम करने के लिए अपलोड की गई है. उनकी मानें तो उन्होंने एक NGO के खिलाफ कदम उठाए थे. जिसका बदला लेने के लिए उसके सदस्यों ने ये हरकत की है. उन्होंने बिहार ग्रामीण जागरण अभियान समिति के कौशलेन्द्र कुमार, राज्य स्वास्थ्य समिति के कर्मचारी पंकज कुमार प्रिय, आरती साह, मनोज कुमार और राजीव रंजन के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.

.webp?width=60)

