बिहार (Bihar) के मुंगेर (Munger) से एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामनेआया है. दरअसल यहां एक महिला बाजार से सामान लेकर लौट रही थी. रास्ते में एकव्यक्ति अपने दोस्त के साथ 'टमाटर' खरीदने की बात कर रहा था. महिला को भ्रम हुआ किउसे टमाटर कहकर छेड़ा जा रहा है. इस पर महिला नाराज हो गई और अपने पति को सारी बातबतायी, गुस्साए पति ने उस व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने पीड़ितपरिवार की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिकइस मामले में दो महिलायें गिरफ्तार हो चुकी हैं, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.क्या हुआ था? आजतक से जुड़े गोविंद कुमार के मुताबिक घटना बुधवार, 30 मार्च की है.मुंगेर के टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव का निवासी महेश दास 29 मार्च कोतिलकारी बाजार से सामान लेकर लौट रहा था. रास्ते में उसे एक दोस्त मिल गया, जिससेवह बात करने लगा. बातचीत के दौरान महेश दास ने कहा कि वह टमाटर खरीदना भूल गया है.मृतक की बेटी शबनम ने बताया कि इस दौरान उसके पिता महेश दास ने कई बार 'टमाटर' कहा.उसी वक्त पूनम देवी नाम की एक महिला पास से गुजर रही थी. पूनम को लगा कि महेश उसेटमाटर बोलकर छेड़ रहा है. घर जाकर पूनम ने अपने पति ब्रह्मदेव दास ये बात बताई. इसबात से ब्रह्मदेव इतना गुस्सा हो गया कि वह महेश के घर पहुंचकर गाली-गलौच करने लगा.इस पर महेश ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना. अगले दिन ब्रह्मदेव अपनेपरिजनों के साथ फिर से महेश के घर पहुंच गया और गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीटकरने लगा. इस मारपीट में महेश नीचे गिर पड़ा. काफी देर तक होश में न आने के कारणपरिजन महेश को उठा कर तिलकारी गांव के एक ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गये जहांचिकित्सक ने उसके मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने क्या कहा? मृतक की पत्नी मंजू देवीकी शिकायत पर टेटियाबंबर थाने में सात लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई, इनमेंब्रह्मदेव दास, दिलीप दास, आकाश दास, पूजा देवी, पूनम देवी, सुबोध दास और उसकीपत्नी के नाम शामिल हैं. इस मामले में हवेली खड़गपुर डीएसपी राकेश कुमार ने फोन परआजतक के रिपोर्ट को जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक पुलिस ने दो महिलाओं कोगिरफ्तार कर लिया गया है बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.डीएसपी राकेश कुमार का कहना है कि मृतक के साथ हल्की मारपीट की गई है, क्योंकि उसकेशरीर पर चोट के निशान नहीं है. ऐसा लगता है कि उसकी मौत मारपीट के दौरान धक्का लगनेसे गिर जाने की वजह से आए हार्ट अटैक से हुई है. फिलहाल पुलिस को पोस्टमॉर्टम कीरिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद हत्या की वजह साफ हो जाएगी. वहीं इस मामले मेंराजद के टेटियाबंबर प्रखंड के अध्यक्ष भूदेव प्रसाद दास का कहना है कि ब्रह्मदेवपहले भी एक हत्या कर चुका है, जिसका मामले में वह जेल भी जा चुका है और फिलहालजमानत पर बाहर है. भूदेव प्रसाद के मुताबिक ब्रह्मदेव का आतंक पूरे गांव में फैलाहै, जिस वजह से कोई उसके खिलाफ बोलता नहीं है.