बिहार: हत्यारा कैदी नशा मुक्ति केंद्र में शराब और लड़की के साथ पार्टी करते मिला!
कैदी ने पुलिसवालों और वार्ड बॉय से कर रखी थी सेटिंग!

बिहार (Bihar) के हाजीपुर (Hajipur) में एक कैदी सदर अस्पताल में पार्टी करता मिला. ये मामला तब सामने आया, जब एक सूचना के आधार पर पुलिस अस्पताल के कैदी वार्ड में छापेमारी करने पहुंची. वहां कैदी गायब था. जांच की गई तो अस्पताल के ही नशा मुक्ति केंद्र के एक कमरे में कैदी शराब और लड़की के साथ मिला. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस अस्पताल पहुंची तो शराब पीते मिला कैदीआजतक के संदीप आनंद की रिपोर्ट के मुताबिक वैशाली के जिले के पुलिस अधीक्षक श्री मनीष को खबर मिली थी कि हाजीपुर सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में कैदियों की पार्टी होती है. इसी सूचना पर देर रात अस्पताल में छापेमारी हुई. इस दौरान हत्या के मामले में सजायाफ्ता एक कैदी वार्ड के बजाय अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र के एसी कमरे में पार्टी करता मिला. कमरे में कैदी शराब और लड़की के साथ पाया गया.
कैदी ने पुलिसवालों और वार्ड बॉय से कर रखी थी सेटिंगरिपोर्ट के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि हत्या के एक मामले में बंद कैदी ने जेल ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों और अस्पताल के वार्ड बॉय से सेटिंग कर रखी थी. रात होने पर कैदी अपने वार्ड से निकल VIP इंतजाम वाले नशा मुक्ति केंद्र के कमरे में पहुंच गया. वार्ड में शराब का इंतजाम कराया. एक लड़की आई, जिसे मीडिया रिपोर्ट्स में सेक्स वर्कर (sex worker) कहा जा रहा है. इसके बाद अस्पताल में उसकी पार्टी शुरू हुई.
पुलिस ने इस मामले में ड्यूटी पर तैनात चार जवानों के साथ अस्पताल के कैदी वार्ड में तैनात वार्ड बॉय को हिरासत में ले लिया है. इस खुलासे के बाद अगली सुबह आला अधिकारियों की टीम आरोपियों से पूछताछ करने और मामले की पड़ताल करने थाने पहुंची. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि किन परिस्थितियों में ये सब हुआ.
वीडियो- दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद कैदी को पेट दर्द हुआ, डॉक्टरों ने पेट से मोबाइल फोन निकाले

.webp?width=60)

