The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Nitish kumar cabinet approves construction of 1000 new small bridges across state villages

बिहार में सरकार 1000 नए पुल बनवाएगी, कहां-कहां बनेंगे ये सब भी बताया है

Bihar में पुल गिरने की खबरें खूब आती हैं. इस बीच अब सरकार ने नया एलान किया है. राज्य में 1000 नए छोटे पुलों का निर्माण कराएगी. कैबिनेट ने इसके लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु निर्माण योजना (MGSNY) शुरू करने की मंजूरी दे दी है.

Advertisement
pic
11 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 11 सितंबर 2024, 01:29 PM IST)
nitish kumar bihar cabinet jdu bjp samrat chaudhary vijay kumar sinha
बिहार में पिछले दिनों पुल गिरने की कई घटनाएं हुई थीं (फाइल फोटो, पीटीआई)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार में पिछले दिनों पुल धाराशायी होने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं (Bihar Bridge Collapse). इसको लेकर बिहार सरकार को काफी फजीहत भी झेलनी पड़ी. अब खबर आई है कि बिहार सरकार ग्रामीण इलाकों में करीब 1000 छोटे पुलों (Small Bridges) का निर्माण कराएगी. 10 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया.

कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए कैबिनेट सचिवालय के अतिरिक्त सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया, 

 कैबिनेट ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु निर्माण योजना (MGSNY) शुरू करने की मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर राज्य के ग्रामीण इलाकों में छोटे पुलों का निर्माण किया जाएगा. ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) के पास इन पुलों को बनवाने की जिम्मेदारी होगी. और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करेगा.

कैबिनेट सचिवालय के अतिरिक्त सचिव एस सिद्धार्थ ने आगे बताया कि कैबिनेट ने राज्य की सभी ग्रामीण बस्तियों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रामीण उन्नयन योजना में संशोधन को भी मंजूरी दी है. नई सड़कों के निर्माण के अलावा ग्रामीण इलाकों में जिन सड़कों की तत्काल मरम्मत की जरूरत है उन्हें भी इस योजना का हिस्सा बनाया जाएगा.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 18 जून से 6 जुलाई 2024 के बीच पुल गिरने की 13 घटनाएं हुईं थीं. इसमें सिर्फ गंडकी नदी पर ही 7 पुल गिरे थे. इन घटनाओं के बाद बिहार सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे इंजीनियरों की लापरवाही बताया था. 

ये भी पढ़ें - बिहार के इस पुल की हिम्मत को सलाम, नदी ने पूरा जोर लगाया, सिर्फ दो खंभे गिरा पाई

फाइव स्टार होटल और शॉपिंग मॉल 

एस सिद्धार्थ ने ये भी बताया कि कैबिनेट ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड में पटना में अशोक पाटलिपुत्र होटल, सुल्तान पैलेस और बाकीपुर बस स्टैंड परिसर की जमीन पर शॉपिंग मॉल के साथ तीन फाइव स्टार होटल बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है. उन्होंने बताया कि पहले केवल तीन फाइव स्टार होटलों के निर्माण की मंजूरी मिली थी. लेकिन अब फाइव स्टार होटल के साथ शॉपिंग मॉल भी बनाए जाएंगे. इसके अलावा कैबिनेट ने बिहार पर्यटन और बाजार नीति 2024 को भी मंजूरी दी है. इस नीति के तहत प्राइवेट सेक्टर की मदद से सरकार नए टूरिज्म प्रोजेक्ट्स को डेवलप करने पर ध्यान देगी.

वीडियो: बिहार में पुल पर तेजस्वी के आरोप पर, नीतीश कुमार सरकार के मंत्री क्या बोले?

Advertisement

Advertisement

()