The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bihar board 10th result: top 3 girls are the students of simultala awasiya vidyalaya jamui

पहली, दूसरी, तीसरी... बिहार बोर्ड की 10वीं की तीनों टॉपर इसी स्कूल से निकली हैं

पता है इस साल इस स्कूल ने कुल कितने टॉपर दिए हैं?

Advertisement
pic
26 जून 2018 (अपडेटेड: 26 जून 2018, 01:49 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार बोर्ड को पिछले दो-तीन साल से पता नहीं कैसी नज़र लगी है कि हर बार कुछ अजूबा हो रहा है. पाबंदियों के बावजूद नकल की खबरें तो आम रहीं, फिर टॉपर रूबी रॉय फर्जी निकल गई. फिर अभी कुछ दिनों पहले पता चला कि एग्ज़ाम की 42 हज़ार कॉपियां 8,000 रुपए में बेच दी गईं. अब ऐसी हालत में कैसी भी खबर आए, पहले-पहल डिसाइड ही नहीं कर पाते हैं कि इस पर खुश हुआ जाए या शक किया जाए.

खैर, इंट्रो तीन लाइन से ज़्यादा का खींचना नहीं है, तो मुद्दे की बात सुनिए. बिहार बोर्ड का 10वीं का रिज़ल्ट आ गया है. शिक्षामंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा और बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया है कि इस बार बोर्ड के 10वीं के स्टूडेंट्स का रिज़ल्ट कुल 68.89% गया है. मने हर 100 में से 31.11% बालक फेल हुए हैं. लेकिन मज़े की बात पता क्या है?


बिहार के शिक्षामंत्री
बिहार के शिक्षामंत्री

मज़े की बात ये है कि 10वीं के रिज़ल्ट में पहली, दूसरी और तीसरी रैंक पाने वाली तीनों लड़कियां एक ही स्कूल से ताल्लुक रखती हैं. सिमुलतला के आवासीय विद्यालय से. और असल में ये तीन नहीं, चार टॉपर हैं, क्योंकि दूसरे नंबर पर दो लड़कियां एक साथ हैं. इनके रिज़ल्ट देख लीजिए:


#1. प्रेरणा राज 457/500 #2. प्रज्ञा और शिखा कुमारी 454/500 #3. अनुप्रिया कुमारी 452/500

बिहार बोर्ड के 10वीं के रिज़ल्ट में कुछ रोचक चीज़ें भी हैं. जैसे टॉप-10 स्टूडेंट्स में कुल 23 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. यानी कई रैंक्स पर एक से ज़्यादा स्टूडेंट्स हैं. साथ ही, इन 23 में से 16 स्टूडेंट्स सिमुलतला के ही हैं.


कल्पना कुमारी
कल्पना कुमारी

इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं के एग्ज़ाम में 17.70 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे और 21 से 28 फरवरी के बीच एग्ज़ाम चले थे. इससे पहले 6 जून को 12वीं का रिज़ल्ट आया था, जिसमें 500 में से 434 नंबर पाने वाली कल्पना कुमारी ने टॉप किया था. इसके दो दिन पहले ही 4 जून को NEET के एग्ज़ाम का रिज़ल्ट भी आया था, जिसमें कल्पना ने 99.99% के साथ टॉप किया था.



इस लड़की ने बिहार में 12वीं में टॉप किया है और इस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता

टॉपर फिर से फजीहत न करवाएं, बिहार बोर्ड ने इसके लिए जो काम किया वो हंसाने वाला है

इस साल भी बिहार बोर्ड की टॉपर पर विवाद क्यूं हो गया, जबकि वो तो नीट टॉपर भी थी?

Advertisement

Advertisement

()