'न दारू पिएंगे, न पीने देंगे.' ऐसा हम नहीं, बिहार के विधायकों ने शपथ लेकर कहाहै. बिहार में बुधवार को शराब बंदी के लिए एक कानून पास हो गया है. बिहार उत्पाद(संशोधन) विधेयक 2016 को पास करने के दौरान असेंबली में विधायकों ने शपथ ली कि शराबन पीने के साथ लोगों को इससे बचने के लिए कहेंगे. बिहार में दो स्टेज में शराब बंदीकी जाएगी. पहले गांवों में शराब बैन की जाएगी. फिर गांवों में. बिल के मुताबिक,शराब बनाना, पीना, बेचना सब गैर कानूनी होगा. और अगर किसी ने जहरीली टाइप शराबबनाने की कोशिश की. या उसको पीने से किसी की मौत हो गई तो दोषियों के लिए मौत कीसजा तक का प्रावधान रखा गया है. नीतीश कुमार ने बिल के पास होने के बाद स्पीकर विजयकुमार चौधरी से अपील कर कहा कि सदन में शपथ दिलवा दें कि कोई विधायक न शराब पिएगाऔर न ही किसी को पीने के लिए प्रेरित करेगा.सबन ने ली ये शपथ.. 'पूरे सदन में ऐतिहासिक विधेयक को सर्वसम्मति से पारित किया. औरसर्वसम्मति से संकल्प लिया है कि हम ना खुद शराब पिएंगे. और जो सदन के बाहर पीनेवाले लोग हैं. उनको इस लत से अलग करने की हम पूरी ईमानदारी से भरपूर कोशिश करेंगे.'बस फिर क्या. स्पीकर, नीतीश कुमार समेत सब खड़े हो गए. स्पीकर शपथ बोलते रहे. औरबाकी सब हाथ खड़ा कर समर्थन देते रहे. हालांकि एक मइडम विधायक बैठी रहीं. मन करे तोये गाना सुनो. मुझे पीने का शौक नहीं..https://www.youtube.com/watch?v=fc1aDUeZwWM