The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bihar: 10 cobra commandos of CRPF were martyrs in IED blast that took place in Gaya

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 10 कोबरा कमांडो शहीद

औरंगाबाद: 3 नक्सली भी मारे गए. IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के कई जवान भी घायल.

Advertisement
pic
19 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 19 जुलाई 2016, 07:59 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
10 जवान शहीद हो गए. बिहार के औरंगाबाद में सोमवार रात को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ के दौरान IED ब्लास्ट हुआ, जिसमें CRPF के 10 कमांडो शहीद और 5 जवान घायल हो गए.
https://twitter.com/ANI_news/status/755118852900581380
ये सारे जवान कोबरा बटालियन के थे. जवानों ने 3 नक्सलियों को भी मार गिराया है. ये एनकाउंटर औरंगाबाद के सोनदाहा के पास हुआ है. फिलहाल मुठभेड़ बंद हैं. लेकिन सीआरपीएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
https://twitter.com/ANI_news/status/755238175103123457
अधिकारियों ने बताया, 'मरने वाले जवानों की संख्या में इजाफा हो सकता है. इलाके में मोबाइल फोन कनेक्विटी बहुत खराब है. इस वजह से इंफॉर्मेशन निकालने में दिक्कतें हो रही हैं.'
औरंगाबाद के सोनदाहा में हुआ धमाका. लाल गोले की जगह पर हुआ धमाका
औरंगाबाद के मदनापुर (लाल गोले की जगह) पर हुआ धमाका
बता दें कि कोबरा बटालियन को बिहार में एंटी-माओवादी ऑपरेशंस को ध्यान में रखकर तैनात किया गया है.

Advertisement

Advertisement

()