The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Biggest disclosure ever in Kanjhawala accident case, the accused confessed that they knew that Anjali was under their car

"हमें पता था अंजलि गाड़ी के नीचे है", कंझावला मामले में बहुत बड़ा खुलासा

"हमको लगा लड़की को गाड़ी से निकाला तो हत्या का केस दर्ज हो जाएगा."

Advertisement
pic
8 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 8 जनवरी 2023, 06:39 PM IST)
anjali delhi case
सांकेतिक फोटो (साभार: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कंझावला एक्सीडेंट केस में अबतक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में इस केस में गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि उन्हें पता था कि अंजलि उनकी कार के नीचे फंस गई है लेकिन वो गाड़ी चलाते रहते हैं. आरोपियों का कहना है कि वो डर गए थे इसलिए उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी. इस दौरान उन्होंने रास्ते में कई बार यू-टर्न लिए.

डर था कि हत्या का केस हो जाएगा

इस बीच आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में एक और घुमाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें डर था कि कहीं उन्होंने लड़की को गाड़ी से निकाला तो उनपर हत्या का केस लग जाएगा. ऐसे में वो इस मामले में बुरी तरह फंस जाएंगे. इसलिए एक्सीडेंट के बाद आरोपियों ने लड़की को कार के नीचे से निकालने की कोशिश नहीं की. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बेहद डर गए थे इसलिए गाड़ी को बार-बार घुमाए जा रहे थे. उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वो कहां जाएं. वो लड़की का गाड़ी से निकलने तक इंतजार करते रहे और गाड़ी चलाते रहे. 

आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि उन्होंने पुलिस को तेज म्यूजिक सिस्टम की जो कहानी पहले बताई थी, वह झूठी थी. पहले आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वो इस बात से अनजान थे कि लड़की की लाश गाड़ी से फंसी हुई है. उन्होंने कहा था कि गाड़ी में गाने बज रहे थे जिसके चलते उन्हें कुछ नहीं सुनाई दिया. हालांकि, अब आरोपियों ने ये कबूल कर लिया है कि वो जानते थे कि गाड़ी में अंजलि की लाश फंसी हुई है.

इस मामले में पुलिस ने दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन, मनोज मित्तल, आशुतोष और अंकुश को आरोपी बनाया है. इनमें से छह पुलिस की हिरासत में हैं, जबकि एक को कोर्ट से जमानत मिल गई है. फिलहाल, सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी  है. 

ये घटना 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरमियानी रात को हुए, जब अंजलि नाम की एक लड़की की सुल्तानपुरी से कंझावला इलाक़े में मौत हो गई. अंजलि को क़रीब 12 किलोमीटर तक कार से घसीटा गया. कार में सवार पांच लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पांचों पर गैर-इरादतन हत्या के आरोप लगाए. पुलिस ने इनके अलावा दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया. क्योंकि इन दो लोगों ने आरोपियों की भागने में मदद की थी. इससे पहले पुलिस के हाथ एक और सीसीटीवी फुटेज  लगा था. इस फुटेज में सभी 5 आरोपी कार छोड़कर ऑटो से भागते नजर आए. 

कंझावला केस: अंजलि के दोस्त नवीन ने किए बड़े खुलासे

Advertisement

Advertisement

()