The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bigg boss 13 : Salman Khan said that Shahrukh Khan used his crush's name Kiran in the movie Darr

शाहरुख का फेमस 'क क क...किरण' स्टाइल सलमान खान से चुराया हुआ है!

बिग बॉस 13 में सलमान ने ये किस्सा सुनाया है.

Advertisement
pic
6 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 6 जनवरी 2020, 07:55 AM IST)
Img The Lallantop
बिग बॉस सीजन 12 में फिल्म 'ज़ीरो' का प्रमोशन करने पहुंचे शाहरुख खान होस्ट सलमान खान के साथ.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सलमान खान. 'बिग बॉस' के 'वीकेंड का वार' में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं. लेकिन 5 जनवरी के एपिसोड में सलमान ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताईं. इस एपिसोड में अजय देवगन और काजोल अपनी फिल्म 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' का प्रमोशन करने पहुंचे थे.

हां, मेरे स्कूल में एक टीचर थीं, जो मुझे पसंद थीं. वो अंग्रेज़ी पढ़ाती थीं. इस वजह से मेरी अंग्रेजी कमजोर रह गई, क्योंकि मैं क्लास में सब्जेक्ट की बजाय टीचर पर फोकस करता रहा.
उनका नाम किरण था. मैं अपनी टीचर के सामने हकलाने लगता था. उनका नाम क क क...किरण बोलता था. मैंने शाहरुख को एक दिन अपने क्रश के बारे में बताया. शाहरुख ने इसे अपनी फिल्म में यूज़ कर लिया.

काजोल ने अजय और सलमान से 'लाई डिटेक्टर टेस्ट' कराया और दोनों से कुछ सवाल पूछे. सलमान को झूठ पकड़ने वाली कुर्सी पर बिठाकर काजोल ने उनसे सवाल किया- क्या उन्हें अपनी किसी स्कूल टीचर पर क्रश हुआ था? इसके जवाब में सलमान ने कहा- जब काजोल ने उस टीचर का नाम पूछा, तो सलमान ने कहा- वह 1993 में आई फिल्म 'डर' की कर रहे थे. फिल्म में शाहरुख एक जुनूनी प्रेमी के रूप में नजर आए थे. एक्ट्रेस जूही चावला ने किरण का किरदार निभाया था. जिसका नाम शाहरुख क क क...किरण बोलते हैं.

सलमान को देखकर लग रहा था कि उन्होंने टीचर के नाम के अलावा सारी बातें मजाक में कही थीं. सलमान ने यहां एक और वाकया बताया. उन्होंने कहा कि वो यंग एज में जिस लड़की को पसंद करते थे, उसे कभी बता नहीं पाए. 15 साल पहले वो उस लड़की से मिले, तो उसे पहचान भी नहीं पाए.  सलमान ने कहा कि वो जब उस लड़की से मिले, तो उसने सलमान को बताया कि उसके पोते-पोती उनके फैन्स हैं.

सलमान ने कहा कि ये बात सुनकर वो उसे बताने की हिम्मत नहीं कर पाए कि वो कभी उसे पसंद करते थे. क्योंकि अब उनके बड़े-बड़े पोते-पोती हैं. सलमान ने ये भी बताया कि उनकी पूरे जीवनकाल में सिर्फ पांच गर्लफ्रेंड रही हैं. जिसपर अजय और काजोल उनकी बात सुनकर हंसने लगे.

अजय-काजोल की फिल्म 'तान्हाजी' 10 जनवरी को रिलीज़ हो रही है.



Video : सलमान खान ने बताए एक्टर बनने से पहले के दो मज़ेदार किस्से

Advertisement

Advertisement

()