The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bigg Boss 13 Salman Khan lost his temper over Shehnaaz Gill behavior came inside house and warn siddharth shukla

शहनाज गिल पर बरस पड़े सलमान खान, सिद्धार्थ शुक्ला को चेतावनी दी

शहनाज़ को बाहर जाने तक को कह दिया.

Advertisement
pic
13 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 13 जनवरी 2020, 08:45 AM IST)
Img The Lallantop
वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने बिग बॉस से शहनाज को घर से बाहर करने को कह दिया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

'बिग बॉस सीजन 13'. इस बार होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. 12 जनवरी को 'वीकेंड का वार' एपिसोड में एक बार फिर सलमान कंटेंस्टेंट पर भड़कते नजर आए. सारा मसला शहनाज गिल और माहिरा के बीच हुए एक टास्क के दौरान शुरू हुआ. टास्क था कि घर के अंदर मौजूद बाकी कंटेस्टेंट को बताना था कि शहनाज और माहिरा में एक-दूसरे से कौन ज्यादा ईर्ष्या रखता है. सभी कंटेस्टेंट ने शहनाज का नाम लिया. इसके बाद शहनाज चीख-चीखकर रोने लगीं.

शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला और बाकी कंटेस्टेंट पर सलमान के सामने उन्हें बुरा औऱ जैलेस दिखाने का आरोप लगाया. जब सलमान ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो शहनाज ने कहा कि वो उन्हें जवाब देना जरूरी नहीं समझती हैं. इसके बाद सलमान ने उन्हें जमकर फटकार लगाई. सलमान ने कहा कि शहनाज को उनके साथ तमीज से पेश आना चाहिए, क्योंकि उन्होंने हमेशा उनसे तमीज से बात की है. शहनाज इसके बाद घर से बाहर जाने की धमकी देने लगीं. और 'बिग बॉस' से दरवाजा खोलने के लिए कहने लगीं. शहनाज ने इस दौरान सलमान को धोखेबाज भी कहा. शहनाज काफी देर तक रोती रहीं. और सलमान ने उनसे बात करने के लिए मना कर दिया. होस्ट सलमान ने सिद्धार्थ से कहा कि शहनाज किसी बिगड़े बच्चे की तरह व्यवहार करती हैं. और उन्हें घर से बाहर निकल जाना चाहिए.

जब शहनाज लगातार बदतमीजी करती रहीं. तो सलमान घर के अंदर आ गए. औऱ उन्होंने शहनाज को जमकर खरीखोटी सुनाई. सलमान ने कहा कि शहनाज खुद को वाकई कैटरीना कैफ समझने लगी हैं. क्या कैटरीना कैफ को इस तरह व्यवहार करते हुए देख सकते हैं. शहनाज ने जब शो में एंट्री ली थी, तो उन्होंने अपना परिचय पंजाब की कैटरीना कैफ के तौर पर दिया था. शहनाज पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी हैं. उन्होंने कहा था कि पंजाब में उनके फैन्स उन्हें कैटरीना कैफ बुलाते हैं.

सलमान ने इस एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला को संभलकर रहने की सलाह दी. सलमान ने कहा कि शहनाज सिद्धार्थ  के प्यार में पड़ चुकी हैं. और अपने व्यवहार की वजह से घर से बाहर निकलकर शहनाज को बहुत तकलीफ होगी. अब 13 जनवरी के एपिसोड में पता चलेगा कि शहनाज घर के अंदर रहती हैं, या इतने ड्रामे के बाद 'बिग बॉस' उन्हें घर से बाहर कर देते हैं.


Video : ‘कभी खुशी कभी ग़म’ के वक्त भयंकर दर्द और सदमे से गुज़र रही थीं काजोल

Advertisement

Advertisement

()