The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bigg Boss 13 : Madhurima Tuli beats Vishal Aditya Singh by a pan and video goes viral

बिग बॉस 13 में लड़ाइयों की सारी हद पार हुई, मधुरिमा तुली ने विशाल को बर्तन से पीटा

सलमान खान की समझाइश भी काम नहीं आई.

Advertisement
pic
15 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 15 जनवरी 2020, 01:23 PM IST)
Img The Lallantop
बाईं तरफ की तस्वीर में मधुरिमा पर पानी फेंकते विशाल और दाहिने तरफ विशाल को पेन से पीटती मधुरिमा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

रियलिटी शो 'बिग बॉस'. वैसे तो इसके हर सीजन में कुछेक जोरदार लड़ाइयां होती हैं. जो शो के इतिहास में दर्ज हो जाती हैं. लेकिन सीजन 13 के लिए मेकर्स चुन-चुन के ऐसे कंटेस्टेंट लाए हैं. जिन्होंने झगड़ों में हद पार कर दी है. टीवी एक्टर्स मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह. ये वो कपल है, जिनके झगड़े शो के दर्शकों के लिए नए नहीं होंगे. मधुरिमा और विशाल जिस भी रियलिटी शो में जाते हैं, ऐसी लड़ाई मचाते हैं कि होस्ट और जज तक के हाथ पैर फूल जाते हैं.

'बिग बॉस 13' में दोनों ने फिर जबरदस्त लड़ाई की. मतलब हाथ पैर वाली. ऐसी लड़ाई कि देखने वालो को भी शर्म आ जाए. सोशल मीडिया पर इनकी इस लड़ाई का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.


वीडियो में देखा जा सकता है कि विशाल पहले मधुरिमा के चेहरे पर पानी फेंकते हैं. इसके बाद मधुरिमा उन्हें एक पतीले से पीटती हैं. इस मारपीट से पहले विशाल और मधुरिमा एक दूसरे से भद्दी बातें और अपशब्द कहते हैं. कुछ सेकेंड्स के इस वीडियो में दोनों इतना भयंकर लड़ते हैं कि बाकी कंटेस्टेंट डर जाते हैं. और 'बिग बॉस' को बीच में आना पड़ता है. 'बिग बॉस' इसके लिए दोनों को सजा भी देने वाले हैं. लेकिन क्या? ये 15 जनवरी के एपिसोड में पता चलेगा. भई, टीआरपी भी तो कोई चीज है न.

12 जनवरी के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने मधुरिमा और विशाल से झगड़ों को लेकर बात की थी. तब मधुरिमा ने बताया था कि विशाल उनसे बेहद गंदे टोन और भाषा में बात करते हैं. इसलिए वो उन्हें पीटने पर मजबूर हो जाती हैं. तब विशाल ने कहा था कि मधुरिमा उन्हें घर पर भी पीटती थीं. और यहां भी पीटती हैं. सलमान ने विशाल से उनकी भाषा को सुधारने को कहा था और मधुरिमा को भी गंदे शब्द इस्तेमाल न करने को कहा था. सलमान ने सभी झगड़ालू कंटेस्टेंट को हिदायत देते हुए कहा था कि भूलें नहीं ये रियलिटी शो है. और ये झगड़े बाहर बहुत ही बुरे दिखाई देते हैं.


79508193 572219383626663 2215168178840813006 N
बिग बॉस 13 में विशाल और मधुरिमा.

वैसे मधुरिमा और विशाल के झगड़े का इतिहास पुराना है. ये दोनों डांस रियलिटी शो 'नच बलिये 9' में पहुंचे थे. वहां भी दोनों लड़ पड़ते थे और स्टेज छोड़कर चले जाते थे. एक बार दोनों स्टेज पर डांस करते-करते रुक गए. शो के जज अहमद खान इनकी लड़ाई देखकर इतने परेशान हो चुके थे. उन्होंने कहा-


मैं बहुत अपसेट हूं. विशाल आप एक आर्टिस्ट हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि अगर तुम कोई डांस स्टेप भूले हो, तो अगले स्टेप से दोबारा डांस करने लगोगे. ऐसे स्टेज पर बीच में डांस रोक देना गलत है. तुम दोनों मधुरिमा और विशाल वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शो में लाए गए हो. सिंपल सा डांस है. न कोई एरियल, न कोई पानी. लेकिन इस तरह से झगड़ा और बहाने ठीक नहीं है.

दोनों के झगड़े 'बिग बॉस' में भी जारी हैं.



Video : बिग बॉस 13: शहनाज़ गिल पर बरस पड़े सलमान खान

Advertisement

Advertisement

()