The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bigg Boss 12: Surbhi qualified for finals after defeating Dipika and Deepak and housemates started crying due to their hardships and failures

बिग बॉस 12: श्रीसंत इंग्लैंड के खिलाफ उस सीरीज़ को याद करके रो रहे हैं, जिसमें इंडिया बुरी तरह हारी थी

श्रीसंत ही नहीं इस हफ्ते ने घर के सभी सदस्यों को तोड़कर रख दिया है. सब घर के किसी न किसी कोने में रोते नज़र आ रहे हैं.

Advertisement
pic
20 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 19 दिसंबर 2018, 05:12 AM IST)
Img The Lallantop
श्रीसंत अपने क्रिकेट करियर को लेकर बहुत टची रहते हैं. उन्हें कोई चीज़ याद आती नहीं है कि वो रोने लगते हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
बिग बॉस 12. जानिए शो के 94वें दिन घर में क्या-क्या हुआ.
# श्रीसंत क्रिकेट से जुड़ी किस चीज़ को लेकर इमोशनल हो गए? # दीपिका और दीपक को हराकर सुरभि पहुंची फाइनल में # पूरा घर बाहर हो गया लेकिन हैप्पी क्लब अब भी घर में ही है
श्रीसंत सफेद कपड़ा देखकर इमोशनल हो गए
श्रीसंत ने पिछले दिन घर में बहुत तूफान मचाया था. अगले दिन वो बहुत इमोशनल हो गए. वो पहनने के लिए सफेद कुर्ता-पजामा प्रेस कर रहे थे. सफेद कपड़ा देखते ही उन्हें अपने टेस्ट करियर की याद आ गई. उन्होंने दीपक को बताया कि उन्होंने सफेद जर्सी आखिरी बार अगस्त, 2011 में इंग्लैंड में पहनी थी. ये वही 2011 इंडिया-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ थी, जिसमें इंडिया 4-0 से हारी थी. इसके बाद श्रीसंत को इंडिया की टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली. श्री अपने कपड़े को देखकर रोने लगे, जिसके बाद दीपक ने एक बार फिर से उनके लिए गाना गाया. दीपक ने उन्हें मोटिवेट भी किया वो एक दिन इंडियन टीम में जरूर वापसी करेंगे.
श्रीसंत अपने पुराने दिनों को याद करके इतने भावुक हो जाते हैं कि उन्हें चुप करवाना पड़ता है.
श्रीसंत अपने पुराने दिनों को याद करके इतने भावुक हो जाते हैं कि उन्हें शांत करवाना पड़ता है.

दीपिका और दीपक को हराकर सुरभि पहुंची फाइनल में
टिकट टू फिनाले टास्क में दीपक, दीपिका और सुरभि जीत गए. इसके बाद इन तीनों के बीच एक मुकाबला हुआ, जहां इन्हें समय का अंदाज़ा लगाना था. जो बिग बॉस के लिए दिए समय का सबसे करीबी अंदाजा लगाएगा, वो फाइनल में पहुंच जाएगा. इस टास्क में सुरभि विजेता रहीं और इस सीज़न के फाइनल में पहुंचने वाली पहली सदस्य बन गईं. बाकी के सभी घरवाले इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं. फाइनल में पहुंचने के बाद सुरभि का बर्ताव और भी ज़्यादा अजीबोगरीब हो गया है. जब दीपक श्रीसंत को मोटिवेट करने के लिए गाना गा रहे थे, तब वो बहुत ही इंसेंसिटिव तरीके से रिएक्ट कर रही थीं. उन्हें लग रहा था कि दीपक भी नाटक कर रहे हैं और श्री भी. लेकिन असल में पूरे शो में रियल होने का नाटक सुरभि ने किया है. और ये चीज़ आखिरी हफ्ते में दिखनी शुरू हुई है. फाइनल की दावेदारी न जीत पाने का सबसे ज़्यादा अफसोस करणवीर को था. जैसे ही वो टास्क से बाहर हुए वो फूट-फूटकर रोने लगे. और दीपक ने उन्हें भी गैंग्स ऑफ वासेपुर में गाया अपना गाना 'मूरा' सुनाकर मोटिवेट किया. कुछ देर बाद दीपिका भी बैठकर रोती दिखाई दीं. कहने का मतलब ये है कि इस आखिरी हफ्ते ने सबको तोड़कर रख दिया है.
इस हफ्ते करणवीर से लेकर दीपिका, सुरभि और श्रीसंत सब रोए हैं.
इस हफ्ते करणवीर से लेकर दीपिका, सुरभि और श्रीसंत सब रोए हैं.

जाते-जाते रोमिल ने एक पते की बात कही है
रोमिल घर के सबसे स्मार्ट सदस्य माने जाते थे. लेकिन समय के साथ उनका भी खेल बिगड़ता गया, जिसके चलते उनकी नइया ऐसे मझधार में फंस गई है, जहां से उन्हें कोई घरवाला नहीं निकाल सकता. फाइनल की रेस से वो बाहर हो चुके हैं. घर में फिलहाल सात सदस्य हैं. दीपक, रोमिल, सोमी, सुरभि, करणवीर, दीपिका और श्रीसंत. इन सात में से चार लोग हैप्पी क्लब के मेंबर हैं. भले ही अब हैप्पी क्लब का अस्तित्व खत्म हो गया हो. भले ही सब अलग-अलग खेल रहे हों लेकिन वो चारों फाइनल हफ्ते तक तो पहुंच ही गए. एक समय ऐसा आया था, जब हैप्पी क्लब के कई मेंबर्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे. तब दीपिका ने इनकी दोस्ती को देखते हुए इनके लिए हैप्पी क्लब लिखा बैंड बनाकर इन चारों को गिफ्ट किया था. आज आखिरी हफ्ते से ठीक पहले रोमिल ने दीपिका को ये बात याद दिलाई लेकिन दीपिका उस बात का मर्म समझ नहीं पाईं.
सीज़न का कारवां बढ़ चला है. एक समय था, जब इस काउच पर बैठने की जगह नहीं बचती थी. अब काउच पर बैठने के लिए लोग नहीं बचे हैं.
बिग बॉस के 12वें सीज़न का कारवां बढ़ चला है. एक समय था, जब इस काउच पर बैठने की जगह नहीं बचती थी. अब काउच पर बैठने के लिए लोग नहीं बचे हैं.



वीडियो देखें: Bigg Boss 12: श्रीसंत ने करणवीर पर क्यों की गालियों की बौछार?

Advertisement

Advertisement

()