The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bigg Boss 12: Sreesanth's comment on Karanvir's father has destroyed their relationship

बिग बॉस 12: श्रीसंत ने करणवीर के पापा के बारे में ऐसी बात बोल दी है कि दोनों की दोस्ती टूट गई

श्रीसंत ने कई लोगों को बुरी बातें कही हैं, लेकिन उनका ये कथन पिछली सभी गलतियों से बड़ा है.

Advertisement
pic
21 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 21 दिसंबर 2018, 07:47 AM IST)
Img The Lallantop
श्रीसंत ने घर में कई लोगों को भद्दी बातें कही हैं लेकिन ये सबसे ऊपर है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
बिग बॉस 12. जानिए शो के 95वें दिन घर में क्या-क्या हुआ.
# दीपिका और रोमिल क्यों कभी दोस्त नहीं बन सकते? # दीपक और सोमी की शादी के लिए हलवाई मिल गया है # किसके बाप की क्या करने की औकात नहीं है?
दीपिका ने रोमिल को कभी भी दोस्त बनाने से क्यों इंकार कर दिया?
दीपिका कक्कड़ इब्राहिम. टीवी की बड़ी नाम. बिग बॉस में हिस्सा लेने आईं, तो पिछले सीज़न में हिना खान और शिल्पा शिंदे जैसी ही उम्मीद कुछ इनसे भी थी. लेकिन अब तक दीपिका उतनी स्ट्रॉन्ग दिखी नहीं है. श्रीसंत उनके गेम और पार्टनर रहे हैं. दोनों ने साथ में पूरा शो निकाल दिया. बाकियों से दीपिका की नहीं बनती लेकिन रोमिल वो सदस्य हैं, जिनसे उनकी बिलकुल नहीं बनती. गुरुवार को घर में एक टास्क हुआ जिसमें रेडियो जॉकी मलिष्का घरवालों से बात करने आईं. इस शो में उनके पहले गेस्ट थे रोमिल और दीपिका. यहां इन दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ खूब जहर उगले. दीपिका ने साफ शब्दों में कहा कि वो शो या शो के बाद भी रोमिल से कोई दोस्ती नहीं रखना चाहेंगी. जैसा मलिष्का ने कहा कि ये शो कुछ और सिखाए न सिखाए लेकिन मुंह पर बुराई करना और सुनना तो सीखा ही देता है.
दीपिका और रोमिल शो की शुरुआत से ही एक दूसरे के अगेंस्ट रहे हैं.
दीपिका और रोमिल शो की शुरुआत से ही एक दूसरे के खिलाफ रहे हैं.

दीपक और सोमी को शादी के लिए हलवाई मिल गया है
दीपिका और रोमिल के बाद मलिष्का के पास पहुंचे दीपक ठाकुर और सोमी खान. इन दोनों के पर्सनल इक्वेशन काफी सुर्खियां बना रहे हैं. लेकिन क्या हुआ जब इनका सामना डायरेक्ट जनता के सवालों से हुआ? जो हुआ मजेदार हुआ. दीपक को उनके बहुत से चाहने वालों ने फोन किया और उन्हें शो जीतने की बधाई दी. लेकिन एक भाई साहब अलग ही चुल्ल में थे. उन्होंने कहा कि अगर सोमी और दीपक शादी करते हैं, तो उनकी शादी में खाना बनाने का जिम्मा वो उठाएंगे. और पूरे बिहार में हलवा बंटवाएंगे क्योंकि वो पेशे से हलवाई हैं. मतलब अगर दीपक और सोमी का मसला वहां तक पहुंच जाता है, तो कम से कम उन्हें हलवाई की फिक्र तो नहीं रहेगी. जहां तक रही इन दोनों के बीच की बात तो दीपक ने कहा कि सोमी उन्हें अच्छी लगती थीं. क्योंकि सोमी ने कुछ दिन पहले ही दीपक को समझाया था कि इस तरह की चीज़ें वो न कहा करें. इसके बाद से दीपक अपनी फीलिंग्स दबाकर फ्रेंडजोन हो गए थे. सोमी ने दीपक से अपने संबंधों के बारे में कहा कि दीपक की फीलिंग वो समझती हैं और उसकी बहुत रिसपेक्ट करती हैं लेकिन वो दीपक को सिर्फ अच्छा दोस्त समझती हैं.
मलिष्का से बातचीत करते दीपक और सोमी. इन दोनों से अधिकतर सवाल इनकी रिलेशनशिप को लेकर ही किए गए.
मलिष्का से बातचीत करते दीपक और सोमी. इन दोनों से अधिकतर सवाल इनकी रिलेशनशिप को लेकर ही किए गए.

करणवीर और श्रीसंत की लड़ाई अब इस जन्म में तो ठीक नहीं होगी
दीपक-सोमी के निकलने के बाद मलिष्का के रेडियो शो पर पहुंचे श्रीसंत और करणवीर. इन दोनों से यूं तो इनके बीच हो रही लड़ाइयों की बात ही चलती रही. लेकिन उसी बीच एक ऐसा सेंटेंस एक कॉलर ने याद दिलाया, जो कभी श्रीसंत ने करणवीर को कहा था. श्रीसंत जब किसी से लड़ाई करते हैं, तो वो भाषा की मर्यादा तो भूल ही जाते हैं. वो बस किसी भी तरह से सामने वाले को नीचा दिखाना चाहते हैं. इस चक्कर में उन्होंने करणवीर को कहा था कि 'उसके बाप की औकात नहीं है'. जब ये बात कॉलर ने पूछी तो श्रीसंत ने पल्टी मार दी कि उन्होंने ये चीज़ कभी नहीं कही. वहां तो बात आई-गई टाइप हो गई. रेडियो शो से लौटकर आने के बाद करणवीर इस चीज़ को लेकर बहुत अपसेट दिखे. उन्होंने कैमरों की ओर देखकर अपने पापा को सॉरी बोला कि उनके चलते उनके पापा को ये सब चीज़ें सुननी पड़ रही हैं. इसके अफसोस में उन्होंने तय किया कि अगले आठ दिन यानी जब तक वो इस शो में हैं, वो श्रीसंत से बात नही करेंगे. इसके थोड़ी ही देर बाद श्रीसंत ने करणवीर को बुलाकर सॉरी कहा. श्रीसंत ने कहा कि उन्हें नहीं याद कि ये लाइन उन्होंने कही है कि नहीं, लेकिन अगर कही है, तो उसके लिए सॉरी. करणवीर ने उन्हें साफ तौर पर मना कर दिया. करणवीर ने श्रीसंत की माफी स्वीकार की और बता दिया कि अब इस शो में वो श्रीसंत से बात नहीं करेंगे.
श्रीसंत ने ये बात बोली है लेकिन उन्हें याद नहीं बावजूद इसके उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए करणवीर को सॉरी बोल दिया.
श्रीसंत ने वो बात बोली है लेकिन उन्हें याद नहीं, बावजूद इसके उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए करणवीर को सॉरी बोल दिया.



वीडियो देखें: श्रीसंत के साथ इस हफ्ते बिग बॉस के सारे सदस्य किसी न किसी कोने में रोते नज़र आए

Advertisement

Advertisement

()