बिग बॉस 12: श्रीसंत ने गौतम गुलाटी को बताया अपने सबसे बड़ा राज़
अपने जन्मदिन के मौके पर सलमान खान ने घरवालों को दिया एक प्यारा तोहफा.
Advertisement

टास्क के दौरान गौतम से बात करते श्रीसंत. यहीं उन्होंने वो बात बताई कि वो घर में टास्क क्यों नहीं करते.
Quick AI Highlights
Click here to view more
बिग बॉस 12. जानिए शो के 102वें दिन घर में क्या-क्या हुआ.
# गौतम गुलाटी को श्रीसंत ने बहुत सही बात बताई है # रात के अंधेरे में ये सदस्य हो गया घर से बेघर # सलमान खान ने दिया घरवालों ये प्यारा तोहफा
गौतम गुलाटी को श्रीसंत ने बहुत सही बात बताई है
गुरुवार को बिग बॉस ने घर के सदस्यों को उनकी प्राइज़ मनी में से कटे साढ़े छह लाख रुपए वापस कमाने का मौका दिया. इसके लिए उन्हें भिड़ना था बिग बॉस के पुराने धुरंधरों से. ये धुरंधर थे गौतम गुलाटी, प्रियंक शर्मा और काम्या पंजाबी, जो घर में खास इस टास्क के लिए ही आए थे. काफी हो-हल्ला के साथ ये टास्क हो रहा था. कई बार धक्का-मुक्की भी हो रही थी. श्रीसंत इसमें भी हिस्सा नहीं ले रहे थे. इस दौरान गौतम उनसे कुछ बात करने गए. दोनों के बीच टास्क से जुड़ी बातें भी हो रही थीं. बात-बात में श्रीसंत ने बताया कि वो किसी टास्क में हिस्सा लेने से क्यों बचते हैं. श्रीसंत ने कहा अगर वो टास्क नहीं करते हैं, ये लोग कहते हैं टास्क नहीं कर रहा. अगर टास्क करते हैं और घरवालों के लेवल पर जाकर कर करते हैं, तो यहां उनका सेलेब्रिटी होना भारी पड़ जाता है. सब कहने लगते हैं कि श्रीसंत ऐसा कैसे कर सकते हैं. इन चक्करों में उन्होंने टास्क करना ही छोड़ दिया.

गौतम गुलाटी बिग बॉस 8 के विनर रह चुके हैं और इस साल वो घर में सिर्फ एक टास्क करवाने के लिए आए थे.
आधी रात को एक सदस्य हो गया घर से बेघर
मिड वीक एविक्शन जो है, वो आमतौर पर मिड नाइट में ही होता है. अंधेरी रातों में. गुरुवार को बिग बॉस ने पहले घरवालों को उनकी बकाया राशि लौटाई और फिर इविक्शन का झोल मत्थे मढ़ दिया. सुरभि को छोड़कर सभी घरवाले नॉमिनेटेड थे. क्योंकि वो टास्क जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी थीं. लेकिन इविक्शन प्रक्रिया में दिलचस्प बात ये रही कि इसमें बिग बॉस ने पहले श्रीसंत, दीपिका, दीपक और करणवीर को सेफ कर दिया. डेंजर जोन में बस रोमिल और सुरभि बचे. यहां से सुरभि को घर से बेघर कर दिया गया. सवाल ये था कि सुरभि तो फाइनल में पहुंच चुकी थीं और नॉमिनेटेड भी नहीं थीं. तो फिर घर से बेघर कैसे हो गईं. ये शनिचर बिग बॉस ने फैलाया इसे वो ही इतवार को समेटेंगे. क्योंकि ये बिग बॉस 12 की आखिरी शाम होगी. यानी फाइनल. यहां पता चलेगा कि पांच फाइनलिस्टों में से कौन बनेगा बिग बॉस 12 का विनर.

सुरभि घर से बेघर होने वाली आखिरी सदस्य थीं.
सलमान खान ने दिया घरवालों को ये प्यारा तोहफा
27 दिसंबर यानी सलमान खान का जन्मदिन. इस दिन बिग बॉस ने वो किया, जो इस सीज़न में पहले कभी नहीं हुआ. होता ये है कि बिग बॉस को जो भी बताना होता है, वो घर में अनाउंस कर देते हैं. टास्क से जुड़ी जानकारी एक फाइल में लिखकर आती है, जिसमें ये भी लिखा होता है कि उसे पढ़ेगा कौन. क्योंकि ये सभी चीज़ें हिंदी में लिखी होती हैं. श्रीसंत की हिंदी का हाल आप सबको पता है, इसलिए उन्हें आज तक कभी कोई चिट्ठी पढ़ने का मौका नहीं मिला. लेकिन इस रात बिग बॉस ने घरवालों के लिए गिफ्ट भेजा और चिट्ठी श्रीसंत से पढ़वाने को कहा. ये चिट्ठी थी सलमान खान की ओर से घरवालों को गिफ्ट देने के बारे में. गिफ्ट क्या था? सलमान खान हमेशा अपने हाथ में एक ब्रेसलेट पहनते हैं. इसे फिरोज़ा ब्रेसलेट कहते हैं. सलमान को ये ब्रेसलेट उनके पापा ने दी थी, जिसकी वजह से वो उसे हर समय पहने रखते हैं. उनकी कंपनी बींग ह्यूमन ही वो ब्रेसलेट बनाकर बेचती है. अपने जन्मदिन के मौके पर पांचों फाइनलिस्टों को सलमान खान ये गिफ्ट किया.

सलमान का गिफ्ट किया हुआ ब्रेसलेट पहनकर उन्हें बर्थडे विश करते घरवाले.
वीडियो देखें: Bigg Boss 12: दीपक के साथ-साथ बिग बॉस को भी मिल रहा है उनकी सिंगिंग का फायदा