The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bigg Boss 12: Sreesanth said channel favoured Dipika and Karanvir due to their earlier collaborations

बिग बॉस 12: क्या सच में दीपिका को बिग बॉस में यहां तक पहुंचाने में कलर्स चैनल का हाथ है?

ये बात श्रीसंत ने कही है, जो इससे पहले चार रियलिटी शोज़ में हिस्सा ले चुके हैं.

Advertisement
pic
18 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 18 दिसंबर 2018, 07:40 AM IST)
Img The Lallantop
दीपिका और श्रीसंत बिग बॉस के घर में पिछले 13 हफ्तों से भाई-बहन बने हुए हैं. इनकी अपनी दुनिया है, जिसमें ये किसी को नहीं घुसने देते.
Quick AI Highlights
Click here to view more
बिग बॉस 12. जानिए शो के 92वें दिन घर में क्या-क्या हुआ.
# श्रीसंत ने माना चैनल कर रहा है दीपिका को सपोर्ट # सुरभि को पुराने टास्क का सिला अब मिल रहा है # सोमी को घर में एक बार फिर मिला धोखा
श्रीसंत ने माना चैनल कर रहा है दीपिका को सपोर्ट
श्रीसंत और दीपिका पिछले 13 हफ्तों से भाई-बहन खेल रहे हैं. लेकिन अब क्या है कि गेम आर-पार वाला आ गया है. या तो अपने लिए खेलो या बाहर जाओ. इसका नतीजा ये रहा कि श्रीसंत और दीपिका के रिश्ते में भी दरार आनी शुरू हो गई है. श्रीसंत किसी को कुछ भी कहते हैं, बदतमीज़ी करते हैं और फिर सॉरी बोलकर मामला निपटा देते हैं. इस बार यही काम उन्होंने दीपिका के साथ किया. श्री ने दीपिका को कहा कि वो शो में इतना आगे तक इसलिए पहुंच पाई हैं क्योंकि वो कलर्स चैनल के शो में काम कर चुकी हैं. यही चीज़ उन्होंने करणवीर के लिए भी कही. श्रीसंत ने इस चीज़ को ये कहकर साबित किया कि वो इससे पहले चार रियलिटी शोज़ में काम कर चुके हैं. उन्हें पता है कि ऐसा होता है. दीपिका इस बात से बहुत हर्ट हो गईं. वो श्रीसंत से गुस्सा होकर रोने-धोने लगीं. इसके बाद श्रीसंत उनके पास गए और हमेशा की तरह सॉरी-वॉरी बोलकर मामला निपटा दिया.
श्रीसंत ने दीपिका को पहले भला-बुरा कहा. दीपिका रोईं और फिर श्रीसंत ने उन्हें मना लिया. गेम फिनिश.
श्रीसंत ने दीपिका को पहले भला-बुरा कहा. दीपिका रोईं और फिर श्रीसंत ने उन्हें मना लिया. गेम फिनिश.

सुरभि ने जो लोगों के साथ किया, वही अब घरवाले उनके साथ कर रहे हैं
घर में एक टास्क हुआ था बीबी स्कूल बस. इस टास्क में दीपक, सुरभि, करणवीर और रोहित एक साथ खेल रहे थे. लेकिन जैसे-जैस टास्क आगे बढ़ता गया लोगों का गेम सामने आता गया. उस टास्क में सुरभि अपने दोस्तों को छोड़कर रोहित के साथ खेलीं और दो हफ्ते के लिए कप्तानी जीत ली. उसके बाद बाकी लोगों से सुरभि की दोस्ती खराब हो गई. उनके साथ बस रोहित थे. अब रोहित घर से बेघर हो चुके हैं. और सुरभि पड़ गई हैं अकेली. फिलहाल घर में फाइनल का टिकट जीतने के लिए टास्क चल रहा है. इसमें रोमिल, दीपक, करणवीर और सोमी एक साथ खेल रहे हैं. इन्होंने अब तक एक-दूसरे को सपोर्ट किया है और बाकियों की बैंड बजा दी है. इसमें सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ सुरभि का. न तो उन्हें कुछ करने को मिल रहा है, न कुछ कहने को. अगर वो कुछ बोल देंगी, तो उन्हें सीट नहीं मिलेगी. और नहीं बोलेंगी, तो सीट नहीं ही मिलेगी.
इस टास्क में घरवालों को सुरभि या रोमिल से किसी को चुनना था. इसमें करण और सोमी ने रोमिल को बचा लिया.
इस टास्क में घरवालों को सुरभि या रोमिल से किसी को चुनना था. इसमें करण और सोमी ने रोमिल को बचा लिया.

घर में सोमी को सपोर्ट से ज़्यादा धोखा मिला है
सोमी खान. शो में अपनी बहन के साथ जोड़ी बनाकर आई थीं. जहां तक गेम की बात है, अब वो अकेली हैं. दोस्त हैं लेकिन सोमी को कमज़ोर आंकते हैं. सोमी के लिए कुछ भी अच्छा करने जाते हैं, तो सोमी को लगता है कि उन्हें कमज़ोर समझकर कर रहे हैं. इस चक्कर में कई बार मामला गड़बड़ हुआ. जहां तक बात रही धोखे की तो, वो भी उन्हें उनके दोस्तों ने ही दिया है. बीबी स्कूल बस टास्क में सुरभि ने धोखा दिया. टिकट टू फाइनल वाले टास्क में दीपक और रोमिल ने मिलकर धोखा दे दिया. टास्क के दौरान सोमी या रोमिल से रोमिल को चुनना था. रोमिल ने खुद को चुना. इसलिए इसे धोखा नहीं कहेंगे. अगर शो के आखिरी हफ्ते में भी आप किसी और के लिए खेलेंगे, तो ये तय है कि आप जीत नहीं सकते. सोमी ने खुद ही ये चीज़ कही कि सब लोग अपने-अपने लिए खेलो और जब रोमिल खेल गए, तो वो मुंह लटकाए बैठी हैं.
सोमी को जो कमज़ोर कहता है, वो उससे चिढ़ जाती हैं और जब कोई उनकी मदद नहीं करता तब भी वो उनसे चिढ़ जाती हैं.
सोमी को जो कमज़ोर कहता है, वो उससे चिढ़ जाती हैं और जब कोई उनकी मदद नहीं करता तब भी वो चिढ़ जाती हैं.



वीडियो देखें: Bigg Boss 12: श्रीसंत का गुस्सा रोमिल को सहना पड़ा

Advertisement

Advertisement

()