बिग बॉस 12: एक लड़की को बहुत गंदी बात कहने के लिए सलमान खान ने श्रीसंत को लताड़ दिया
इसके बाद सलमान से भी बद्तमीज़ी कर बैठे श्रीसंत.
Advertisement

सलमान ने इतना सहने के बाद आखिरी श्रीसंत को डांट ही दिया. इसके बाद श्रीसंत बाथरूम में घुसकर रोने लगे और शो को खत्म करना पड़ा.
Quick AI Highlights
Click here to view more
बिग बॉस 12. जानिए शो के 75वें, 76वें और 77वें दिन घर में क्या क्या हुआ.
# श्रीसंत को बहुत गलत बात करने के लिए सलमान ने कायदे से लताड़ा # क्या सच में बिग बॉस के घर में भूत है? # इस हफ्ते इविक्शन नहीं करने के पीछे बिग बॉस की मंशा क्या है?
श्रीसंत ने सुरभि को सच में बहुत गंदी बात कह दी है
गुरुवार को घर में कैप्टेंसी टास्क हो रहा था. इसमें श्रीसंत जान बूझकर सुरभि को उकसा रहे थे. सुरभि ने तब तो कुछ नही कहा क्योंकि वो टास्क नहीं हारना चाहती थीं. अपना बदला उन्होंने अगले दिन लिया. शुक्रवार की सुबह उठने के बाद वो सीधे श्रीसंत के पास पहुंची और उन्हें इरिटेट करने लगीं. पहले तो श्रीसंत ने ये दिखाया कि सुरभि के कुछ भी कहने से उन्हें फर्क नहीं पड़ता. लेकिन ऐसा कोई मौका अभी हमे देखना बाकी है, जब श्रीसंत किसी के कुछ कहने से नहीं भड़केंगे. इस बार भी वो ना-ना करते हुए भड़क ही गए. और जब वो भड़कते हैं, तो उनके मुंह से कुछ भी निकलने लगता है. इस बार उन्होंने सुरभि को पहले तो कैरेक्टरलेस कहा. इतने से उनका जी नहीं भरा, तो एक गंदी गाली के साथ कहा कि सुरभि वो लड़की हैं, जो रात 11 बजे के बाद रेलवे स्टेशनों पर खड़ी रहती हैं. इससे उनका क्या मतलब है, ये बताने की जरूरत तो नहीं ही है.

सलमान के सामने भी श्रीसंत और सुरभि ने अपनी लड़ाई खत्म नहीं की और फिर से लड़ने लगे.
पिछले हफ्ते दीपक ने गलती से मेघा के चाल-चलन पर सवाल उठा दिया था, जिसके खिलाफ घरवालों ने पूरे घर को सिर पर उठा लिया था. लेकिन श्रीसंत ने जब ये कही तब तीन क्रांतिकारी लड़कियां दीपिका, जसलीन और मेघा मौका-ए-वारदात पर मौजूद थीं. उन्होंने वहां पर श्री को गलत कह दिया लेकिन घर में बाकी किसी को नहीं पता चला कि उन्होंने क्या कहा है. वीकेंड पर घरवालों को ये बात सलमान खान ने बताई और तीनों लड़कियों के दोहरेपन पर भी सवाल उठाया. जसलीन ने यहां भी झूठ बोल दिया कि उन्होंने नहीं सुना और वो वहां थी ही नहीं लेकिन सलमान ने उनकी एक नहीं सुनी. इसके बाद बारी आई श्रीसंत की. श्रीसंत को सलमान ने पहले तो डांटा कि उन्हें लड़कियों से बात करने की तमीज़ सीखनी के लिए कहा. इसके बाद श्रीसंत ने उनसे भी बद्तमीजी करदी और उनके सामने ही उठकर घर के बाथरूम में चले गए और वहां जाकर रोने लगे.

दीपिका ने इस मसले पर अपना ये मत रखा कि वो अपने दोस्त को सपोर्ट कर रही थीं, तो जसलीन ने कहा कि उन्होंने ये बात सुनी ही नहीं. वहीं मेघा का कहना ये था कि वो ये बात सुनकर रोने ही लगीं. हालांकि ये तीनों ही महिलाएं झूठ कह रही थीं.
क्या सच में बिग बॉस के घर में भूत है?
पिछले कई दिनों से घरवालों को शिकायत है कि उन्हें घर में कुछ सुपरनैचुरल चीज़ें फील हो रही हैं. और ये सिर्फ इस सीज़न की बात नहीं है. बिग बॉस 8 में आईं एक्टर सोनाली राउत भी अक्सर ये कहती सुनी जाती थीं कि घर में उनके सिर्फ दो दोस्त हैं और वो दोनों भूत हैं. घरवाले भी ये शिकायत करते थे कि सोनाली रात को किसी से बात करती हैं. इसके बाद इस सीज़न में फिर से ये भूतों वाली बात ज़ोर पकड़ रही है. इस बार बिग बॉस ने इसका एक उपाय निकाला है. उन्होंने मेघा को एक सीक्रेट टास्क दिया कि उन्हें घर में दो नींबू के टुकड़े, सिंदूर और सुई की मदद से घरवालों को डराना है. साथ ही ये विश्वास भी दिलाना है कि घर में कोई काला साया है. इस टास्क को मेघा ने बहुत अच्छे से किया और नीबू देखकर घरवालों की डर के मारे बुरी हालत हो गई. हालांकि सलमान ने वीकेंड पर इस बारे में बात तो की लेकिन ये नहीं बताया कि ये सब मेघा का किया धरा है. हो सकता है लोगों तो इस डर से आज़ाद करने के लिए बिग बॉस ने कुछ सोच रखा हो.

बिग बॉस के आदेश पर लोगों को नीबू से डराने की कोशिश करती मेघा. उन्हें नीबू में सुई और सिंदूर डालकर रखने के लिए कहा गया था.
इस हफ्ते किसी को घर से बेघर नहीं करने के पीछे ये कारण हो सकता है
बिग बॉस 12 अब अपने आखिरी पड़ाव में है. इस सीज़न के 15 में से 11 हफ्ते पूरे हो चुके हैं. यहां से घरवालों और बिग बॉस का हर डिसीज़न बहुत इंपॉर्टेंट हो जाता है. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए दीपक, दीपिका, रोमिल, मेघा और जसलीन नॉमिनेटेड थे. लोग अटकलें लगा रहे थे कि कौन घर से बाहर हो सकता है. लेकिन वीकेंड पर सलमान ने ऐलान किया कि इस हफ्ते घर से कोई बेघर नहीं होगा. इससे घरवाले ये उम्मीद कर रहे हैं कि ये इस हफ्ते इविक्शन की प्रक्रिया बीच हफ्ते में होगी. पहले के सीजनों में भी बिग बॉस अपने सदस्यों को रात को जगाते हैं और घर से बेघर कर देते हैं. इस हफ्ते में हमें वैसा ही कुछ देखने को मिल सकता है.

इस हफ्ते बेघर होने से बचने के बाद मिड वीक इविक्शन डिस्कस करते घरवाले.
वीडियो देखें: बिग बॉस को आया गुस्सा तो इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क कैंसिल कर दिया