The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bigg Boss 12: Sreesanth abused karanvir for calling him cheater

बिग बॉस 12: श्रीसंत ने अपनी बदतमीज़ी की सारी हदें तोड़ दी हैं

पहले उन्होंने करणवीर को जी भरके गालियां दी और फिर चैनल को दोषी ठहराने लगे.

Advertisement
pic
19 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 19 दिसंबर 2018, 06:31 AM IST)
Img The Lallantop
करणवीर ने पिछले ही दिनों घर में बताया था कि श्रीसंत से उनका एक बॉन्ड है. लेकिन श्रीसंत ने ये साबित कर दिया है कि वो किसी के साथ किसी भी तरह का बॉन्ड बनाकर नहीं रख सकते. इसलिए कोई भी घरवाला उन पर भरोसा नहीं करता.
Quick AI Highlights
Click here to view more
बिग बॉस 12. जानिए शो के 93वें दिन घर में क्या-क्या हुआ.
# श्रीसंत ने करणवीर पर कर दी गालियों की बौछार # सोमी हो गई हैं बागी # दीपिका और श्रीसंत के टंटे ही नहीं खत्म हो रहे
श्रीसंत ने करणवीर को जी भरके गालियां दी
श्रीसंत घर में पहले ही काफी बद्तमीज़ी कर चुके हैं. लेकिन हर गुज़रते दिन के साथ वो कुछ ऐसा बड़ा कर देते हैं कि उनकी पिछली गलतियां छोटी लगने लगती हैं. मंगलवार को ऐसा ही कुछ हुआ. सोमवार को एक टास्क शुरू हुआ. इस टास्क को जीतने वाला सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा. सब इस टास्क को जीतने के लिए जी जान से लगे हुए हैं. पहला दिन तो दीपक, रोमिल, करणवीर और सोमी ने अपने हिसाब से बढ़िया निकाल लिया. इसमें सोमी टास्क से बाहर हो गईं. लेकिन बाकी तीन अब भी बचे हुए हैं. अगले दिन इसमें श्रीसंत ने एंट्री मारी और सारे नियम-कानून की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दीं. इसके लिए जब उन्हें करणवीर ने उन्हें चीटर कह दिया, तो वो बात को अलग ही दिशा में ले गए. वो उसे मैच फिक्सिंग वाले मामले में जबरदस्ती खींचकर ले गए और गाली-गलौच करने लगे. पहले तो उन्होंने नॉर्मल बहस की. इसके बाद अपने जोन में चले गए. उन्होंने कम से कम दसियों बार श्रीसंत को F*** y** कहा. और करणवीर बस उन्हें अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने को कह रहे थे. श्रीसंत को पता नहीं कलर्स चैनल से क्या दिक्कत है. उन्होंने करणवीर को कहा कि उन्हें चैनल को थैंक यू बोलना चाहिए. श्री का मतलब था कि करणवीर कलर्स के शो 'नागिन' में काम कर चुके हैं, इसलिए चैनल उन्हें सपोर्ट कर रहा है और वो शो में यहां तक पहुंच पाए हैं.
श्रीसंत पहले भी घर में गालियां देते थे लेकिन फिर उसके लिए वो खुद को गिल्टी मान भी लेते थे. अब उनकी वो वाली फीलिंग भी जाती रही है.
श्रीसंत पहले भी घर में गालियां देते थे लेकिन फिर उसके लिए वो खुद को गिल्टी मान भी लेते थे. अब उनकी वो वाली फीलिंग भी जाती रही है.

सोमी ने अपनी टीम के खिलाफ बगावत छेड़ दी है
सोमी को पिछले काफी समय से कमजोर कंटेस्टेंट माना जाता रहा गया है. बावजूद इसके वो सभी मजबूत प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर शो के सेकंड लास्ट वीक तक पहुंची हैं. इससे ये बहुत साफ हो जाता है कि वो कितनी कमजोर हैं. वो घर की शायद उन चंद प्रतिभागियों में से हैं, जिन्होंने बिलकुल साफ-सुथरी गेम खेली है. अब बिग बॉस अपने अंत के नजदीक पहुंच चुका है. बस एक हफ्ता और खेल खत्म. इस दौरान सोमी टिकट टू फाइनल वाले टास्क से बाहर हो गई हैं. इस टास्क में वो रोमिल, करणवीर और दीपक के साथ खेल रही थीं. टास्क से बाहर होने के बाद वो बागी हो गईं. उन्होंने अपनी ही टीम के खिलाफ बगावत कर दी. उन्होंने रोमिल की एक भी कही बात सुननी बंद कर दी है. और अपनी बात भी वो खुलकर रख रही हैं, जो बहुत अच्छी चीज़ है लेकिन शो के हिसाब से इस चीज़ के लिए बहुत देर हो चुकी है. अब उनकी टीम वाले ही परेशान हैं कि सोमी को हैंडल कैसे किया जाए.
सोमी को सुरभि, दीपक और रोमिल ने शो की शुरुआत से ही बचाकर रखा है. वो उन्हें किसी मुसीबत में नहीं फंसने देते. ये वो लोग दोस्ती में करते हैं लेकिन सोमी को लगता है कि उनकी टीम उन्हें कमजोर मानती है.
सोमी को सुरभि, दीपक और रोमिल ने शो की शुरुआत से ही बचाकर रखा है. वो उन्हें किसी मुसीबत में नहीं फंसने देते. ये वो लोग दोस्ती में करते हैं लेकिन सोमी को लगता है कि उनकी टीम उन्हें कमजोर मानती है.

दीपिका और श्रीसंत अलग ही बिग बॉस खेल रहे हैं
दीपिका और श्रीसंत. इनका बिग बॉस के घर में एक अलग ही बिग बॉस चल रहा है. ये हम नहीं घर के बाकी सदस्य कह रहे हैं. घर में बाकी लोग क्या कर रहे हैं, इससे दीपिका को कोई मतलब नहीं होता. लेकिन जैसे ही उस मामले में श्री आ जाते हैं, दीपिका अपने आप घुस जाती हैं. अब इन दोनों के बीच भी भरपूर लड़ाइयां होने लगी हैं. श्रीसंत ने तो बाकी के घरवालों से भी अपनी दोस्ती बनाकर रखी है लेकिन दीपिका घर में बिलकुल ही अकेली हैं. श्रीसंत पहले तो दीपिका से लड़ लेते हैं और फिर जाकर मनउव्वल करने लगते हैं. दीपिका मान जाती हैं और फिर से इनका खेल शुरू हो जाता है. लेकिन जब श्रीसंत लड़ते हैं, तो वो काफी भद्दी बातें करती हैं. इस हफ्ते भी वैसा ही कुछ हुआ. पहले श्रीसंत ने उन्हें भला-बुरा कहा. हाथ जोड़कर कहा कि वो उनसे बात नहीं करना चाहते. चैनल ने उनकी यहां तक पहुंचने में मदद की है और पता नहीं क्या-क्या. इसके बाद वो दीपिका को मनाने गए और मान गईं.
दीपिका और श्रीसंत की जोड़ी को पिछले सीज़न की जोड़ी विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे से कंपेयर किया जा रहा है. पिछले साल वो भी पूरे सीज़न लड़-झगड़कर शो में काफी आगे तक पहुंच गए थे.
दीपिका और श्रीसंत की जोड़ी को पिछले सीज़न की जोड़ी विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे से कंपेयर किया जा रहा है. पिछले साल वो भी पूरे सीज़न लड़-झगड़कर शो में काफी आगे तक पहुंच गए थे. दीपिका और श्री भी यहां तक तो पहुंच ही गए हैं.



वीडियो देखें: Bigg Boss 12: श्रीसंत का गुस्सा रोमिल को सहना पड़ा

Advertisement

Advertisement

()