भूकंप से जल्द हिल सकता है हिमालय, खतरे में दिल्ली
एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है, 'जैसी बची है. वैसी की वैसी बचा लो रे दुनिया.'
Advertisement

क्रेडिट: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
जल्द ही इंडिया में भयंकर भूकंप आ सकता है. 8.2 रिक्टर स्केल स्पीड वाला भूकंप. हिमालय के आस-पास के एरिया एकदम हिल जाएगा बुरी तरह से. एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि 'जैसी बची है. वैसी की वैसी बचा लो रे दुनिया'.
बीते कुछ वक्त से इंडिया, नेपाल और पाकिस्तान में कई बार जबर भूकंप आ चुका है. कई भूकंपों की वजह से जमीन के अंदर की टेक्टोनिक प्लेट्स में उथल-पुथल मच गई है. दरारें पहले ही पैदा हो गई थीं, अब प्रॉब्लम और बढ़ गई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई भूकंप आ सकता है, जो 8.0 रिक्टर स्केल से ज्यादा की तीव्रता के हो सकते हैं. अब क्योंकि दिल्ली सबसे ज्यादा सेंसटिव वाले जोन-4 में आता है. तो सबसे ज्यादा खतरा दिल्ली समेत यूपी, बिहार और पहाड़ी राज्यों पर है.
द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, केंद्र सरकार ने पहाड़ी राज्यों को इस बार में जानकारी दे दी है. विशेषज्ञों ने एक कॉमन बिल्डिंग कोड अपनाने के लिए कहा है. बाकी इंडिया में ये योजना लागू नहीं होगी. ये सारा प्रेशर नेपाल वाले भूकंप की वजह से हो रहा है.
भूकंप के कितने जोन?
भूकंप के लिहाज से इंडिया 4 एरिया में बंटा है. सबसे ज्यादा खतरनाक जोन 5 को माना जाता है. जोन 5 में पूर्वोत्तर के राज्य, उत्तरी बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गुजरात और अंडमान- निकोबार द्वीप आते हैं. जोन-4 में आने वाली दिल्ली पर भी काफी खतरा है.

